Union Budget 2025: वित्त मंत्री से क्या हैं उम्मीदें, कहां से आया 'बजट' शब्द?

Budget 2025 Expectations: 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से देशवासियों को कई उम्मीदें हैं, सबसे पहली तो यही कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स पर कुछ राहत प्रदान करें।

Budget 2025

Union Budget 2025:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से जनता को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स में राहत वाली घोषणा भी कर सकती हैं। बजट पूर्व बैठकों में वित्त मंत्री को इस संबंध में इंडस्ट्री लीडर्स से सुझाव मिले हैं।

विज्ञापन

इन पर रह सकता है जोर

अनुमान है कि आम बजट में निजी पूंजीगत व्यय वृद्धि, टैक्स सरलीकरण और व्यक्तिगत आयकर में कटौती को प्राथमिकता दी जा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में टैक्स दरों में कटौती और टैक्स सिस्टम में बड़े बदलाव की संभावना है। इससे देश में कंजम्पशन बढ़ेगा, टैक्सेशन को आसान बनाया जा सकेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। EY India ने कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (अपील) के बैकलॉग क्लियर करने और वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को मजबूत करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन

ऐसे हुई Budget की शुरुआत

बजट शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द ‘Bougette’ से आया है, जिसका अर्थ होता है छोटा बैग। फ्रेंच भाषा में यह शब्द लैटिन शब्द ‘बुल्गा’ से लिया गया। इसका मतलब है ‘चमड़े का थैला’। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट शब्द का व्यापक प्रयोग तब हुआ जब इंग्लैंड के पूर्व वित्त मंत्री सर रॉबर्ट वालपोल ने 1733 में संसद में बजट पेश किया। इस दौरान उनके हाथ में एक छोटा बैग था। जब उनसे पूछा गया कि बैग में क्या है, तो उनका जवाब था कि इसमें आपकी ज़रूरतों के लिए बजट है। इसके बाद सरकारों के साल भर के आर्थिक बही-खाते को बजट नाम मिल गया।

विज्ञापन

जब लीक हुआ था बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले बजट से जुड़े सारे दस्तावेज केवल अंग्रेजी में छपते थे। लेकिन साल 1955-56 से इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में मुद्रित किया जाने लगा। बताया जाता है कि देश का केंद्रीय बजट वर्ष 1950 में सदन में पेश होने से पहले ही लीक हो गया था। उसके बाद बजट की छपाई का काम राष्ट्रपति भवन से मिंटो रोड स्थित एक प्रेस में शिफ्ट किया गया। हालांकि, साल 1980 से बजट की छपाई नॉर्थ ब्लॉक स्थित सरकारी प्रेस में की जाने लगी।

विज्ञापन

खुला रहेगा शेयर बाजार

शेयर बाजार बजट वाले दिन खुला रहेगा। वित्त मंत्री एक फरवरी, शनिवार को बजट पेश करेंगी। शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश होता है, लेकिन 1 फरवरी को बाजार में कामकाज होगा। ऐसे में बजट में होने वाली घोषणाओं का बाजार पर क्या असर होता है, उसी दिन पता चल जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ