UAN से अपने Mobile Number को घर बैठे करें लिंक, जानें आसान तरीका
UAN Mobile Number Link Process: UAN से मोबाइल नंबर को लिंक करने से पहले इसको रजिस्टर कर लें। आइए लिंक करने का प्रोसेस जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

UAN Mobile Number Link Process: आपने चाहें कितनी भी कंपनी में काम कर लिया हो लेकिन आपको यूएएन यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक ही रहता है, जिसे ईपीएफ अकाउंट से जोड़ा जाता है। इसका काम ईपीएफ योगदान और अकाउंट की बकाया राशि की निगरानी की प्रक्रिया के अलावा कई ऑनलाइन सुविधाएं भी प्रदान करता है, लेकिन इसके लिए आपका फोन नंबर UAN से लिंक जरूर होना चाहिए। अगर अभी तक आपने यूएएन से अपना मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया है तो आइए आपको इसका आसान प्रोसेस बताते हैं।
पहले के समय में नौकरी पाने वालों को कई ईपीएफ खाते के कारण कई तरह की परेशानी से गुजरना पड़ता था। इससे निपटने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को शुरू किया गया, जोकि हर ईपीएफ सदस्य के लिए आवंटित 12 अंकों की खास पहचान संख्या है।
UAN से मोबाइल नंबर को लिंक करने से पहले इसको रजिस्टर करना जरूरी है। अगर आपने भी अभी तक यूएएन को रजिस्टर नहीं किया है तो इसके लिए ऑफिशियल UAN मेंबर पोर्टल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Manage सेक्शन पर जाकर आप रजिस्टर कर सकते हैं।
UAN से फोन नंबर को लिंक करने के फायदे
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से मोबाइल नंबर को लिंक करना ईपीएफ खाताधरकों के लिए फायदेमंद रहता है। ईपीएफ खाते से जुड़ी इंटरनेट आधारित सर्विस की एक सीरीज तक पहुंच मिलती है। इसमें अकाउंट बैलेंस, अपनी केवाईसी जानकारी अपडेट करने, पासबुक, कॉन्टैक्ट डिटेल्स मॉडिफाई करने, निकासी क्लेम्स की जांच करने, ई-नामांकन जमा करने, अपने क्लेम की स्थिति की निगरानी करने जैसी सविधाएं शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: