Google से क्यों निकाले गए 12 हजार कर्मचारी? CEO Sundar Pichai ने बताई वजह और कही दिल की बात

Sundar Pichai Google Layoffs: गूगल से 12 हजार कर्मचारियों को निकाले जाने पर एक साल बाद कंपनी के CEO ने चुप्पी तोड़ी है और फैसला लेने की वजह बताते हुए बड़ा बयान दिया है।

Google CEO Sunder Pichai

Google CEO Sunder Pichai

विज्ञापन

Sundar Pichai Styatement Google Employees Layoffs: दिसंबर 2022 के आखिर और साल 2023 की शुरुआत में गूगल से करीब 12 हजार कर्मचारी निकाले गए थे। यह गूगल कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी थी। वहीं इस छंटनी पर साल 2023 के आखिर में कंपनी के CEO सुंदर पिचाई का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों कंपनी ने इतने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला और यह फैसला लेने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ? उन्होंने 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के फैसले को जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला बताया। Google और उसकी पैरेन्ट कंपनी Alphabet की मीटिंग में CEO सुंदर पिचाई ने यह सब कहा।

 

विज्ञापन

क्यों लिया गया कर्मचारियों को निकालने का फैसला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 12 दिसंबर को गूगल की रिव्यू मीटिंग हुई, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसके अनुसार, मीटिंग के दौरान एक कर्मचारी ने पिचाई से सवाल पूछा कि कंपनी ने साल 2023 की शुरुआत में वर्क फोर्स को कम करने का फैसला लिया था। इस फैसले का कंपनी के मुनाफे और नुकसान पर क्या प्रभाव पड़ा? इसके जवाब में पिचाई ने कहा कि 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालना सबसे मुश्किल काम था, लेकिन कंपनी के भविष्य और वित्तीय अनिश्चितताओं के कारण यह फैसला लेना पड़ा, जबकि कंपनी इस छंटनी से बेहतर तरीके से डील कर सकती थी। यह फैसला लेने से कंपनी में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों का मनोबल गिरा, जिसे काफी मुश्किलों से कई महीनों के बाद बूस्ट करने में सफलता मिली।

विज्ञापन

पिचाई ने स्वीकारा कि स्थिति को अच्छे से नहीं संभाला?

सुंदर पिचाई ने स्वीकार किया कि कंपनी ने छंटनी की स्थिति को अच्छे से नहीं संभाला, जबकि इसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। 25 साल में ऐसा पहली बार हुआ, जब कंपनी के सामने मुश्किल वक्त आया, क्योंकि अक्टूबर 2022 में उम्मीद के मुताबिक रेवेन्यू नहीं आ रहा था। साल 2021 के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 27 प्रतिशत घट गया था। 12 हजार लोगों को नौकरी से निकालने की एक वजह निवेशकों का दबाव भी था। नवंबर 2022 में TCI फंड मैनेजमेंट लिमिटेड ने गूगल को एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि गूगल अपने मुनाफे के लिए टारगेट सेट करे। कर्मचारियों की संख्या और खर्चों का काफी असर पड़ रहा है, इसे कम किया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ