अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और आज हफ्ते के पहले दिन ट्रेड करने की सोच रहे थे, तो रुक जाइए. आज यानी सोमवार 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरी तरह से बंद रहेंगे.
आज इक्विटी (शेयर), इक्विटी डेरिवेटिव्स (F&O) और करेंसी सेगमेंट में कोई काम नहीं होगा. अब बाजार कल यानी मंगलवार (15 सितंबर) को सुबह अपने तय समय पर दोबारा खुलेगा. आइए जानते हैं कि कमोडिटी मार्केट (MCX) का आज क्या टाइमिंग रहेगा और आने वाले समय में बाजार में कब-कब छुट्टियां रहने वाली हैं.
RBI New Rule: अब साइबर फ्रॉड की जांच में पूरा बैंक अकाउंट नहीं होगा फ्रीज! जानें RBI का नया नियम
कमोडिटी मार्केट (MCX) का टाइमिंग देख लें
शेयर बाजार की तरह कमोडिटी मार्केट (MCX) पूरी तरह से बंद नहीं रहेगा. सुबह का सेशन (9:00 AM से 5:00 PM) बंद रहेगा लेकिन शाम का सेशन (5:00 PM से रात 11:30 PM/11:55 PM) ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा. शाम को आप सोना, चांदी और क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) में ट्रेड कर सकेंगे.
2026 में शेयर बाजार की आने वाली छुट्टियां
14 सितंबर के बाद इस साल 2026 में शेयर बाजार में ये प्रमुख छुट्टियां रहने वाली हैं:
2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती
Bank Open Or Closed Today: गणेश चतुर्थी आज, बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद; जानें आपके शहर का हाल
20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा
10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली – बलिप्रतिपदा
24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव जी)
25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस
गणेश पूजन मुहूर्त और शेयर बाजार का हाल
गणेश पूजा मुहूर्त: मुंबई में आज गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:20 बजे से दोपहर 1:48 बजे तक है, वहीं दिल्ली में यह समय सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा.
बाजार का पिछला हाल: लगातार 5वें हफ्ते शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक मुद्रास्फीति (महंगाई) की चिंता के चलते पिछले हफ्ते सेंसेक्स 2.27% गिरकर 74,781.76 पर और निफ्टी 2.09% टूटकर 23,398.10 के स्तर पर बंद हुआ था.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
8 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines