Stock Market Holiday: BSE और NSE पर कारोबार बुधवार के बजाय गुरुवार को बंद रहेगा। NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार बुधवार को खुला रहेगा क्योंकि बकरीद त्योहार की छुट्टी एक दिन आगे 29 जून 2023 को कर दी गई है।

विज्ञापन

बकरीद 2023 के लिए शेयर बाजार की छुट्टी को एनएसई द्वारा संशोधित किया गया है और एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट ने छुट्टी को 28 जून 2023 से 29 जून 2029 के लिए ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन

शेयर बाजार की छुट्टी में बदलाव के कारण पर, एनएसई नोटिस में कहा गया है, ’29 जून, 2023 को बकरीद के कारण छुट्टी में बदलाव और 8 दिसंबर, 2022 के विनिमय परिपत्र में आंशिक संशोधन के संबंध में महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग की 26 जून, 2023 की संलग्न अधिसूचना के अनुसार, सदस्य कृपया जून 2023 में ट्रेडिंग अवकाश में 28 जून, 20223 की बजाय 29 जून, 2023 पर ध्यान दें।’

ideaForge IPO सब्सक्रिप्शन की डेट बदली

शेयर बाजार की छुट्टियों में इस बदलाव के कारण, ideaForge टेक्नोलॉजी IPO, जो सोमवार को खुला और 29 जून 2023 तक बोली के लिए खुला रहना था, अब 28 जून 2023 को ही बंद हो जाएगा। BSE ने आइडियाफोर्ज आईपीओ सब्सक्रिप्शन डेट में बदलाव की सूचना दी है।

विज्ञापन

NSE नोटिस

modal-content

2023 की शुरुआत में छुट्टियों की घोषणा करते समय कुल 15 व्यापारिक छुट्टियां घोषित की गईं जिनमें से बकरीद भी एक थी। जून 2023 के महीने में पड़ने वाला यह एकमात्र शेयर बाजार अवकाश था। बकरीद के बाद, देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शेयर बाजार की अगली छुट्टी 15 अगस्त 2023 को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ