Stock Market Open or Close Today: क्र‍िसमस के मौके पर आज BSE, NSE खुले हैं या बंद? जानें

Stock Market Open or Close on Christmas : क्र‍िसमस के मौके पर बैंकों और स्‍कूलों में छुट्ट‍ियां हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं क‍ि क्‍या शेयर बाजार में भी क्र‍िसमस की छुट्टी रहेगी या BSE, NSE में सामान्‍य द‍िनों की तरह काम होगा? आइये जानते हैं क‍ि आज शेयर खुला है या बंद है?

share market (5)

आज शेयर बाजार बंद है या खुला ?

Stock Market Open or Close on Christmas : आज क्र‍िसमस (Christmas Holiday) है और भारतीय शेयर बाजार इस मौके पर 25 द‍िसंबर 2025 को बंद हैं. इस साल की ये आख‍िरी छुट्टी है, जब शेयर बाजार में कारोबार नहीं हो रहा है. स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने छुट्ट‍ियों का जो कैलेंडर जारी क‍िया है, उसके अनुसार BSE और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) पूरे द‍िन के ल‍िए बंद रहेंगे और शुक्रवार 26 द‍िसंबर 2025 को बाजार खुलेगा. बता दें रुपये की ट्रेड‍िंग भी आज पूरे द‍िन के ल‍िए बंद रहेगी.

विज्ञापन

यह छुट्टी ऐसे समय आई है जब घरेलू बेंचमार्क नए ट्रिगर्स की कमी और सतर्क माहौल के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे. बुधवार 24 दिसंबर को सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में बंद हुए, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक जैसे कुछ बड़े शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग का दबाव था, जबकि ग्लोबल संकेत मिले-जुले रहे.

विज्ञापन

क्‍या MCX भी रहेगा बंद ?

स्‍टॉक मार्केट हॉलीडे कैलेंडर (stock market holiday) के अनुसार साल के आख‍िरी महीने यानी द‍िसंबर में शेयर बाजार को स‍िर्फ एक छुट्टी म‍िली है. दूसरी ओर मल्‍टी कमोड‍िटी एक्‍सचेंज (MCX) में मॉर्न‍िंंग सेशन बंद रहेगा, लेक‍िन शाम के सेशन में कारोबार होगा. बता दें क‍ि एमसीएक्‍स में शाम का सेशल 5 बजे से शुरू होता है.

विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में जारी 2025 के स्टॉक मार्केट हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों ने कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियों की योजना बनाई थी. साल 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, भारतीय स्टॉक मार्केट अगली बार 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के कारण बंद रहेंगे.

बता दें 24 द‍िसंबर को शेयर बाजार लाल न‍िशान में बंद हुआ. सेंसेक्स 116 अंक या 0.14% गिरकर 85408.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 35 अंक या 0.13% गिरकर 26142.10 पर सेटल हुआ. बड़े बाजारों में भी दबाव देखा गया. BSE मिडकैप इंडेक्स 0.37% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14% नीचे बंद हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ