Jewar Airport का उद्घाटन कब होगा? योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा अपडेट

Jewar Airport Inauguration Date: उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में बताया क‍ि आज 16 एयरपोर्ट चालू हैं. इनमें से चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो भारत का सबसे बड़ा होगा, अगले महीने जेवर में चालू हो जाएगा.

yogi adityanath jewar airport

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ

अगर आप यूपी में रहते हैं तो आपको ये खबर खुश कर सकती है. दरअसल, आज राज्‍य व‍िधानसभा के शीतकालीन सत्र के आख‍िरी द‍िन उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport, Jewar) के उद्घाटन को लेकर बड़ा अपडेट द‍िया है. योगी आद‍ित्‍यनाथ ने व‍िधानसभा में बताया क‍ि राज्य का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट जनवरी में शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट:

योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि साल 2017 से पहले, UP में बहुत कम एयरपोर्ट थे. उनमें से भी दो चालू थे, जबकि बाकी दो आंशिक रूप से काम कर रहे थे. आज, 16 एयरपोर्ट चालू हैं. इनमें से चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अगले महीने जेवर में चालू हो जाएगा. यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. उन्‍होंने कहा क‍ि यही उत्तर प्रदेश की रफ्तार है.

विज्ञापन

एक्‍सप्रेसवे, रेल और शहरी ट्रांसपोर्ट में भी ग्रोथ:
व‍िधानसभा में योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बताया क‍ि हाल के सालों में राज्य में एक्सप्रेसवे, रेल और शहरी ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी में भी काफी ग्रोथ हुई है. उन्‍होंने बताया कि देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में अब उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा है. इसके साथ ही यहां बड़े रेल रूट, बढ़ती मेट्रो सेवाएं और बेहतर इंटर-स्टेट सड़क कनेक्टिविटी भी है.

पीपीपी मॉडल पर बनाया जा रहा प्रोजेक्‍ट:
बता दें क‍ि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाया जा रहा एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है. यह प्रोजेक्ट करीब 1300 हेक्टेयर में फैला हुआ है और इसके पहले फेज का ऑपरेशन सितंबर 2024 में शुरू होना था. हालांक‍ि इसे बहुत पहले ही शुरू क‍िया जाना था, लेक‍िन यह कई डेडलाइन मिस कर चुका है.

विज्ञापन

इनपुट : पीटीआई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ