दक्षिण भारत को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस! भारतीय रेलवे ने इस रूट पर किया सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल रन

Vande Bharat Express, Goa to Mumbai Vande Bharat, PM Modi, Goa Vande Bharat

New Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे अपने पूरे नेटवर्क में वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने के लिए एक मिशन मोड पर काम कर रहा है। सोमवार को, रेलवे ने दक्षिण भारत की नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल रन किया। ट्रेन का संचालन और रखरखाव दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) जोन द्वारा किया जाएगा।

इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ डिब्बों वाली नीले और सफेद रंग की ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की उम्मीद है। हालांकि, इसके लॉन्च की निर्धारित तारीख और समय के बारे में अभी पता नहीं चला है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट और फ्रीक्वेंसी

नई जमाने की ट्रेन KSR बेंगलुरु और धारवाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच चलेगी। ट्रेन के सप्ताह में छह दिन चलने की उम्मीद है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आज सुबह इस नई अत्याधुनिक ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ। ट्रेन के अंतिम लॉन्च से पहले अधिकारी और परीक्षण करेंगे।

ट्रेन KSR बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से 05:45 बजे रवाना हुई और 12:40 बजे धारवाड़ पहुंचेगी। आधे घंटे के संक्षिप्त ठहराव के बाद, ट्रेन फिर से KSR बेंगलुरु के लिए 13:15 बजे रवाना होगी और 20:10 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी।

KSR बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय में कमी आएगी। यात्री सात घंटे से भी कम समय में 490 किमी की दूरी तय कर सकते हैं।

वर्तमान में, दोनों शहरों के बीच सबसे तेज़ ट्रेनें हैं – 20653 SBC BGM एक्सप्रेस और रानी चेन्नम्मा एक्सप्रेस। दोनों ट्रेनें समान दूरी तय करने में सात घंटे अट्ठाईस मिनट का समय लेती हैं।

दो शहरों के बीच अपनी यात्रा के दौरान, वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन रेलवे स्टेशनों पर रुकने की संभावना है। ये हैं: यशवंतपुर जंक्शन, दावणगेरे और एसएसएस हुबली।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ