Silver Gold Rate Today: चांदी के दामों ने छुआ आसमां, सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

Silver Gold Rate 12 December 2025: भारत के चांदी के दामों ने शुक्रवार को आसमान छू लिया. पहली बार चांदी मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर प्रति किलो से दो लाख रुपये से पार होते ही रिकॉर्ड हाईलेवल के आंकड़े पर पहुंच गई. वहीं, सोने के दाम एमसीएक्‍स पर 2500 रुपये की तगड़ी उछाल के साथ 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

gold silver rates

Silver Gold Rate 12 December 2025: चांदी की कीमतें शुक्रवार को मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर दो लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गईं. चांदी के दामों में बीते दिन की तुलना में 1600 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली. 2,00,510 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी चांदी का रिकॉर्ड हाईलेवल प्राइज है. फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से दरें घटाने के बाद अचानक चांदी की मांग में तेजी देखने को मिली. इसी तेजी का असर चांदी के दामों में इजाफे के तौर पर हुआ. चांदी की तरह सोने के दाम में रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए. एमसीएक्‍स पर सोने के दामों में पिछले दिन की तुलना में 2500 रुपये का तगड़ा उछाल देखने को मिला. 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचे सोने का यह रिकॉर्ड हाई लेवल प्राइज है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी के भाव में अचानक इतनी तेजी क्यों?

चांदी और सोने के दामों में अचानक इतनी तेजी मार्केट बंद होने के समय देखने को मिली. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वाइस प्रेजिडेंट कंबोज ने कहा कि चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है. डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और इंडस्ट्री प्रोडक्शन के बेहतर नतीजों के कारण चांदी महंगी हुई है. क्‍लीन एनर्जी की बढ़ती मांग भी चांदी का दाम तेज होने का एक कारण है. जनवरी 2025 में चांदी के दाम 75 हजार रुपये किलो के करीब थे, अब दो लाख के पार होने के कारण चांदी के निवेशकों को बंपर लाभ हुआ है. इसी लाभ को देखते हुए निवेशकों की सोने-चांदी में निवेश को लेकर बढ़ती रूचि भी दाम बढ़ने का अहम कारण है.

लॉन्‍ग टर्म में सोने और चांदी में निवेश कितना सही?

रिकार्ड हाई लेवल पर पहुंच चुके सोने-चांदी में आने वाले समय में निवेश कितना सही है? विशेषज्ञों के इस पर दो मत हैं. एक वर्ग मानता है कि पहले भी दाम बढ़ने के बाद भी सोना चांदी के हमेशा निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. सोना-चांदी में निवेश लॉन्‍ग टर्म नजरिए के तौर पर सही फैसला है. वहीं, एक वर्ग का मानना है कि रिकार्ड हाई लेवल पर निवेश सही नहीं, जैसे ही दाम कम होते दिखें, वहां निवेश सही रहेगा, क्योंकि अभी गिरावट का खतरा भी हो सकता है. निवेश करना है तो Gold और सिल्‍वर ईटीएफ में थोड़ा थोड़ा पैसे लगाएं, इससे शॉट टर्म में नुकसान का रिस्‍क कम होगा, वहीं लॉन्ग टाइम में तेजी आने पर लाभ ज्यादा मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ