सवा करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA Hike पर बड़ा अपडेट, 7 साल बाद सबसे कम बढ़ोतरी का अनुमान

8th Pay Commission DA Hike: नए साल 2026 के पहले महीने में 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार महंगाई भत्ते (DA) में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है. 8th Pay Commission के लागू होने से पहले इस बढ़ोतरी के बाद डीए 58 से 60 प्रतिशत हो जाएगा. यह सात सालों में सबसे कम वृद्धि होगी.

DA HIke
विज्ञापन

8th Pay Commission DA Hike: नए साल 2026 में केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार में महंगाई भत्ते में केवल दो प्रतिशत बढ़ोतरी के संकेत हैं, इससे डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगा, लेकिन यह बढ़ोतरी भी इसलिए खास है, क्योंकि सातवें तन आयोग की समयसीमा 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है. ऐसे में जनवरी 2025 में लगने वाला डीए 8th Pay Commission के तहत पहला रिवीजन हो सकता है.

डीए में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी क्यों?

महंगाई का सामना करने के मकसद से कर्मचारियों के वेतन में डीए बढ़ाया जाता है, जोकि औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीनों के औसत पर बेसड होता है. सातवें वेतन आयोग के तहत इसी औसत सूचकांक से DA निकालने का फ़ॉर्म्यूला तय होता है. जुलाई से अक्टूबर 2025 में लगातार वृद्धि होने के बाद सूचकांक में 146.5 से 147.7 तक हुआ, जोकि अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी है. सूचकांक में इसी कम बढ़ोतरी के मद्देनजर इस बार डीए केवल दो फीसदी लगने का अनुमान है. दिलचस्प बात यह है कि 2019 के बाद जितनी बार भी डीए बढ़ा, हर बार दर तीन फीसदी रही, लेकिन इस बार दर कम रह सकती है.

विज्ञापन

8वें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख तय नहीं

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है कि 8वें वेतन आयोग तक डीए में बढ़ोतरी जारी रहेगी. हालांकि, आयोग के लागू होने की ठीक तारीख अभी सरकार ने तय नहीं की है. अक्टूबर 2025 में सरकार ने महंगाई भत्ते की आखिरी वृद्धि को मंज़ूरी दी गई थी, सातवें वेतन आयोग के तहत अक्टूबर में अंतिम संशोधन हुआ था, जब तीन प्रतिशत लगने के बाद डीए 55 से 58 प्रतिशत हो गया था, अब सभी की निगाहें आठवें वेतन आयोग पर हैं, जिसे लेकर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बड़ा अपडेट दिया है. मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि आठवें वेतन आयोग का गठन पहले ही किया जा चुका है. हालांकि आयोग के लागू होने की ठीक तारीख अभी सरकार ने तय नहीं की है. आयोग के पास रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय है.

विज्ञापन

कर्मचारियों के अहम सवाल का मिला जवाब

कर्मचारियों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या डीए में होने वाली बढ़ोतरी नए वेतन आयोग के आने तक जारी रहेगी या फिर इसे रोक दिया जाएगा. इस पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक डीए मौजूदा स्वरूप में जारी रहेगा. इसका मतलब है कि डीए की गणना कर्मचारियों के मौजूदा मूल वेतन के आधार पर ही होगी और इसमें संशोधन भी पहले की तरह जनवरी और जुलाई में किया जाएगा. कई मीडिया रिपोर्टें यह भी संकेत दे चुकी हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद मौजूदा डीए को नए मूल वेतन में मिला दिया जाएगा, जिससे वेतन संरचना, भत्तों और सेवानिवृत्ति लाभों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सरकार की आगामी घोषणा का इंतजार अब पूरे देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ