Stock Market Opening: शेयर बाजार संभला में तेजी, आज के टॉप गेनर में पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन तो महिन्द्रा एंड महिन्द्रा पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 67 अंक और निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (27 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 67 अंकों की तेजी के साथ 57,594 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 30 अंकों की उछाल के साथ 16,975 के स्तर पर खुला।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 398 अंकों की गिरावट 57,527 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 131 अंकों की नरमी के साथ 16,945 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,385 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 683 शेयर तेजी, 607 गिरावट तो 95 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 28 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 35 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज सोमवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 82.48 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: