Stock Market Opening: शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन हरियाली, आज के टॉप गेनर में कोटक महिन्द्रा तो TCS पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आग लगातार सातवें दिन तेजी का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 101 अंक और निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (10 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 177 अंकों की बढ़त के साथ 60,023 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 55 अंकों की तेजी के साथ 17,6679 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 13 अंकों की उछाल के साथ 59,846 और एनएसई का निफ्टी 25 अंकों की बढ़त के साथ 17,624 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार के कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स, ONGC और विप्रो तेजी के साथ बंद होने वाले शेयरों में प्रमुख रहे।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,417 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,704 शेयर तेजी, 629 गिरावट तो 84 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 58 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूती के साथ 81.96 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 81.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: