कौन हैं अनिल गोयल, जिन्होंने 5 लाख से कमा लिए 2200 करोड़, बताया शेयर बाजार में कैसे कमाएं मुनाफा?

Anil Goel Success Story: शेयर मार्केट में एक शख्स के नाम का खूब डंका बजता है, जिन्होंने मुनाफा कमाने के तरीके बताए हैं, आप भी जानिए…

Anil Kumar Goel

Anil Kumar Goel

Share Market Investor Anil Goel Success Story: शेयर बाजार में निवेश करके मुनाफा कमाने का सपना हर बिजनेसमैन देखता है, लेकिन यह सपना हर किसी का पूरा नहीं होता। वहीं कई बिजनेसमैन ऐसे हैं, जो शेयर बाजार में पैसा लगाकर करोड़ों-अरबों कमा चुके हैं और आज देश के अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं। ऐसे ही एक बिजनेसमैन हैं, अनिल कुमार गोयल, जिनका शेयर मार्केट में नाम चलता है। जो जिस शेयर को हाथ लगा दें, वह सोना बन जाए। स्टील का कारोबार करने वाले अनिल ने 41 साल की उम्र में शेयर मार्केट में 5 लाख इनवेस्ट किए थे, आज वे 2200 करोड़ के मालिक हैं।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

स्टील का कारोबार करता अनिल का परिवार

अनिल कुमार के दादा स्टील का कारोबार करते थे। उन्होंने अपने दादा से ही 16 साल की उम्र में बिजनेस के गुर सीखे। माल खरीदना, ग्राहक को आकर्षित करना और बेचना सीखा। दादा के जाने के बाद पिता के साथ कारोबार संभाला, लेकिन उन्होंने शेयर मार्केट में भी किस्मत आजमाई, जिसमें उन्हें सफलता मिली। आज 71 वर्षीय अनिल चेन्‍नई इनवेस्‍टमेंट क्‍लब के मेंबर हैं। 30 सितंबर 2023 तक अनिल गोयल के पोर्टफोलियो में 37 से ज्यादा स्टॉक्स थे, जिनमें उनकी हिस्सेदारी एक प्रतिशत से ज्यादा है और इनकी कीमत 2117.5 करोड़ रुपये है। वे 20 मुख्‍य स्‍टॉक्‍स छांटते हैं और उन पर ध्यान देकर मुनाफा कमाते हैं।

विज्ञापन

अनिल ने बताया मुनाफा कमाने का मूलमंत्र

शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का तरीका बताते हुए अनिल कहते हैं कि वे कीमत को वैल्यू देते हैं। किसी चीज को कम दाम पर खरीदने से रिस्क नहीं होता। पैसा लगाइए और सही वक्त का इंतजार कीजिए, जब परिस्थिति बदलेगी तो मोटा मुनाफा होगा। उनके बिजनेस का यह आधार है। वे उन शेयरों को महत्व देते हैं, जो हर बार मुनाफे में बढ़ोतरी करते हैं। रेगुलर डिविडेंड ग्रोथ देते हैं। कई कंपनियों की तुलना करके एक कंपनी में पैसा लगाते हैं। जब लगता है कि स्टॉक महंगा हो गया है तो वे उस शेयर को बेच देते हैं। महंगा शेयर बेचकर वह सस्ता शेयर खरीद लेते हैं, जिसमें मुनाफा ज्यादा होने की संभावना नजर आती है।

विज्ञापन

शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले क्या करें?

अनिल बताते हैं कि पैसा इन्वेस्ट करने से पहले रिसर्च करनी चाहिए। रिपोर्ट पढ़नी चाहिएं। एक्सपर्ट से विचार विमर्श करना चाहते हैं। उस सेक्टर में ही पैसा लगाए, जिसके बारे में गहराई से जानते हैं। शेयर मार्केट में गिरावट से घबराएं नहीं, बल्कि यह स्टॉक खरीदने का मौका होता है। जब मार्केट में तेजी हो तो महंगे होने पर स्टॉक बेच दो, मुनाफा ही कमाएंगे, लेकिन हर बार ऐसा करना भी ठीक नहीं है। इसलिए लॉन्‍ग टर्म स्टॉक में पैसा लगाए। वैल्‍यूएशन जाने बिना किसी सेक्टर में पैसा कतई इन्वेस्ट न करें। जब तक शेयर मार्केट की पूरी जानकारी न हो जाए, पैसा न लगाएं। नॉलेज, अनुभव, कॉन्फिडेंस बढ़ने पर खुलकर खेलें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ