SBI Mutual Fund IPO: आज से खुल रहा है देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी का आईपीओ, निवेश करने से पहले जानें हर जरूरी बात

SBI Mutual Fund IPO Price Band and Key Dates: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI म्यूचुअल फंड का आईपीओ आज 14 जुलाई 2026 से खुल रहा है। निवेश करने से पहले जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज और एक्सपर्ट्स की राय।

sbi (6)

नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या कमाई का कोई अच्छा मौका ढूंढ रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (म्यूचुअल फंड कंपनी) SBI Mutual Fund (SBI Funds Management Ltd) का करीब 10,000 करोड़ रुपये का आईपीओ (IPO) आज यानी 14 जुलाई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है।

विज्ञापन

यह देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का हिस्सा है, इसलिए बाजार में इसे लेकर काफी हलचल है। लेकिन निवेश करने से पहले आपको इसके प्राइस बैंड, जरूरी तारीखों और मुनाफे के गणित को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। आइए जानते हैं इस आईपीओ की पूरी कुंडली।

विज्ञापन

SBI Mutual Fund IPO: जरूरी तारीखें और बातें

अगर आप इस आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो इन जानकारियों को नोट कर लें:

विज्ञापन

आईपीओ कब खुलेगा: 14 जुलाई 2026 (आज)

आईपीओ कब बंद होगा: 16 जुलाई 2026

विज्ञापन

प्राइस बैंड (Price Band): 545 रुपये से लेकर 574 रुपये प्रति शेयर

लॉट साइज (Lot Size): 26 शेयर (कम से कम इतने शेयर के लिए बोली लगानी होगी)

विज्ञापन

कम से कम कितना निवेश जरूरी: ऊपरी प्राइस बैंड (574 रुपये) के हिसाब से एक लॉट के लिए आपको कम से कम 14,924 रुपये निवेश करने होंगे।

इश्यू का साइज: लगभग 10,000 करोड़ रुपये (9,813 करोड़ रुपये से 9,318 करोड़ रुपये के बीच)

विज्ञापन

लिस्टिंग कहां होगी: BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) दोनों पर।

क्या है इस आईपीओ की सबसे बड़ी बात?
आपको बता दें कि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी आसान शब्दों में इसका ये मतलब है कि‍ इस आईपीओ के जरिए कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही है। बल्कि कंपनी के दो मौजूदा मालिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और Amundi India Holding, अपने पास मौजूद कुछ शेयर बेच रहे हैं। आईपीओ से मिलने वाला पूरा पैसा इन शेयर बेचने वाले मालिकों के पास जाएगा, न कि सीधे म्यूचुअल फंड कंपनी के खजाने में। हालांकि, आईपीओ के बाद भी SBI ही मुख्य प्रमोटर रहेगा और उसके पास बहुमत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

विज्ञापन

Retail Investors को क्या करना चाहिए: लगाएं पैसा या रहें दूर?
SBI म्यूचुअल फंड बेशक एक बेहद मजबूत मार्केट पोजीशन, बेहतरीन डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और शानदार मुनाफे वाली हाई-क्वालिटी कंपनी है। भारत में जैसे-जैसे म्यूचुअल फंड को लेकर लोगों की रुचि बढ़ रही है, इस सेक्टर का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर:
अगर आप लंबे समय के लिए भारत की बढ़ती म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो देश की सबसे बड़ी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने का यह एक बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन

वैल्यूएशन पर रखें नजर:
आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस (OFS) है, इसलिए कंपनी के पास बिजनेस बढ़ाने के लिए नया फंड नहीं आ रहा है। ऐसे में निवेश का फैसला सिर्फ आईपीओ की लोकप्रियता या जीएमपी (GMP) देखकर न लें। कंपनी के फंडामेंटल्स और लिस्टिंग के समय इसकी वैल्यूएशन (शेयर की कीमत वाजिब है या महंगी) को देखकर ही अपना अंतिम फैसला लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ