Bank Holiday This Week (July 13–19): इस हफ्ते लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI, HDFC, ICICI जाने से पहले चेक कर लें अपने शहर की छुट्टी की लिस्ट

Bank Holidays List July 2026: अगर इस सप्‍ताह आपका बैंक जाने का प्‍लान है तो घर से न‍िकलने से पहले ये जान लें क‍ि इस सप्‍ताह बैंक 4 द‍िन लगातार बंद रहने वाले हैं। 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच अपने शहर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें।

bank holiday (37)

Bank Holiday : अगर आपको इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटना है, जैसे ड्राफ्ट बनवाना या केवाईसी (KYC) अपडेट कराना, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग शहरों में SBI, HDFC, ICICI, PNB आदि जैसे सरकारी और प्राइवेट बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, ये छुट्टियां राज्यों और त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग शहरों में लागू होंगी। इसलिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन

इस हफ्ते कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत (13 से 15 जुलाई) सामान्य रहेगी, लेकिन इसके बाद छुट्टियों का सिलसिला शुरू होगा। 13 जुलाई (सोमवार), 14 जुलाई (मंगलवार) और 15 जुलाई (बुधवार) को देश के लगभग सभी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज होगा।

विज्ञापन

16 जुलाई (गुरुवार) – हरेला / रथ यात्रा: उत्तराखंड के देहरादून और मणिपुर के इम्फाल में ‘हरेला’ त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा ओडिशा के भुवनेश्वर में ‘रथ यात्रा’ (Ratha Yatra) के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।

17 जुलाई (शुक्रवार) – यू तिरोत सिंह डे: मेघालय की राजधानी शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

18 जुलाई (शनिवार) – द्रुक्पा त्शे-जी: सिक्किम के गंगटोक में द्रुक्पा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi) त्योहार के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।

19 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
भले ही त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियों की वजह से बैंक की फिजिकल ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन आपको पैसों के लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं (24/7 चालू): मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), एटीएम (ATM) और नेट बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी।

विज्ञापन

फंड ट्रांसफर: आप छुट्टियों के दिनों में भी मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए बिना किसी देरी के पैसे ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) कर सकते हैं।

बता दें क‍ि बैंक की शाखा में जाकर किया जाने वाला RTGS ट्रांसफर छुट्टियों या दूसरे/चौथे शनिवार को प्रोसेस नहीं होगा, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए किया गया ट्रांजैक्शन बिना रुके तुरंत पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ