Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
SBI banking services: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) वरिष्ठ नागरिकों को WhatsApp पर पेंशन पर्ची प्राप्त करने की अनुमति देता है। बस ग्राहकों को SBI WhatsApp बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए, खाताधारक को अपना खाता नंबर स्पेस के साथ WAREG लिखकर 7208933148 पर भेजना होगा।
SBI ने जो WhatsApp के जरिए जो सर्विस शुरू की है, उससे वरिष्ठ नागरिक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए अपनी पेंशन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए भी इसकी जानकारी दी।
Now get your pension slip over WhatsApp!
Avail hassle-free service at your comfort.
Send a "Hi" on +91 9022690226 over WhatsApp to avail the service. #SBI #AmritMahotsav #WhatsAppBanking #PensionSlip pic.twitter.com/rGgXMTup32— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 17, 2022
खाताधारक WhatsApp पर अपने खाते की शेष राशि की जांच करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे। हालांकि, उपयोगकर्ताओं को ‘WAREG’ और बैंक खाता संख्या 7208933148 पर भेजकर SBI WhatsApp Banking का विकल्प चुनना होगा। उदाहरण (WAREG< >ACCOUNT NUMBER)
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, व्यक्तियों को WhatsApp पर एसबीआई से एक संदेश प्राप्त होगा। बता दें कि SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है। SBI संपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में देश का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक ने अब तक देश में सबसे ज्यादा 30 लाख परिवारों को होम लोन मुहैया कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।