पहले रतन टाटा का साथ, फिर मुकेश अंबानी का भरोसा, ऐसा है इस महिला का बिजनेस
India’s largest lingerie Brand: इस एक आइडिया ने रतन टाटा से लेकर मुकेश अंबानी तक का ध्यान अपनी तरफ खीच लिया था।
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
India’s largest lingerie Brand: पहले रतन टाटा का साथ, फिर मुकेश अंबानी का भरोसा, ऐसा है इस महिला का बिजनेस…जी हां। भारत के अंदर आज स्टार्ट अप्स के लिए युवा सामने आ रहे हैं। लेकिन साल 2011 में एक महिला ने वो करके दिखा दिया, जिससे खुद को दूर रतन टाटा के साथ मुकेश अंबानी भी नहीं कर सके। दरअसल हम जिस महिला बिजनेसवूमेन की बात कर रहे हैं वो हैं ऋचा कर जिन्होंने जिवामे कंपनी की शुरुआत की।
जिवामे के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि ये महिला के इनरवियर का बिजनेस करती है। साल 2011 में जब रिचा ने इसकी शुरूआत की थी, तब सभी ने इसका मजाक उड़ाया था पर आज ये 1600 करोड़ की वैल्यूशन को पार कर चुकी है। बिजनेस शुरू करने के लिए रिचा ने 35 लाख रुपए का लोन अपने रिश्तेदारों से लिया था।
साल 2015 जिवामे के लिए सुनहरा पल तब आया जब रतन टाटा ने इस कंपनी में अपने पैसे लगाए। जिसके बाद से कंपनी के वैल्यूशन में गजब का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने इसके बाद से ऑनलाइन के साथ कई स्टोर्स ऑफलाइन शुरू किए।
जिवामे के शानदार काम को देखते हुए, बिजनेस के लिए गजब के प्लान की बदौलत साल 2020 में रिलायंस रिटेल ने इसे खरीद लिया। इसके बाद से इस कंपनी की वैल्यू रॉकेट के जैसे भागती रही है। वहीं अगर रिचा कर की नेट वर्थ की बात करें तो वो 750 करोड़ रुपए की है। यानी कह सकते हैं कि सिर्फ 12 साल के अंदर रिचा के शानदार प्लान ने कमाल की कंपनी खड़ी कर दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: