Reliance Jio: सिर्फ डाटा नहीं, अब किराए पर मिलेगा लैपटॉप और फोन; जानिए कैसे?

Reliance Jio Financial Service: रिलायंस जियो की ओर से किराए पर डाटा, लैपटॉप, फोन समेत अन्य डिवाइस को किराए पर दिया जा रहा है, आइए जानते हैं कि किन-किन यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

Jio DaaS Service laptop and mobile phone rent plan

Jio

विज्ञापन

कंपनी की ओर से एक खास सर्विस को पेश किया गया है। इसके जरिए सस्ते किराए के साथ लैपटॉप और फोन को उपलब्ध किया जाएगा। इसके अलावा डाटा का भी फायदा मिल सकेगा। आइए आपको जियो के रेंटल प्लान के बारे में बताते हैं?

विज्ञापन

Jio Financial Services 

जियो की ओर से एयर फाइबर सर्विस को पेश किया जा रहा है जो कि एक फाइनेंशियल सर्विस (Reliance Jio) है। इसके तहत रेंटल प्लान के माध्यम से किसी भी लैपटॉप, फोन या एयर फाइबर जैसी सुविधा को आप खरीदने की जगह रेंट पर ले सकते हैं। हालांकि, इस सर्विस का फायदा चुनिंदा यूजर्स को मिल सकेगा।

इन यूजर्स को मिलेगा रेंटल प्लान का फायदा

जियो की ओर से एयर फाइबर सर्विस के तहत लैपटॉप और फोन को किराए पर दिया जा रहा है, लेकिन इसका फायदा हर यूजर नहीं उठा सकता है। किराए पर लैपटॉप, फोन या डाटा की सुविधा फाइनेंशियल सर्विस (JFS) के तहत सिर्फ कॉरपोरेट के लिए है।

विज्ञापन

Jio Financial Services क्या है?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से फाइनेंशियल सर्विस को पेश किया जाता है, जिसे DaaS Service के तहत पेश किया जाता है। जियो की डास फाइनेंशियल सर्विस (Jio DaaS Financial Service) कम जोखिम के साथ जानी जाती है। इस सर्विस को पेश करने का मकसद हर सेक्टर में फाइनेंशियल सुविधा की जरूरतों को पूरा करने का है।

विज्ञापन

Jio DaaS Service क्या है?

जियो की फाइनेंशियल सर्विस को DaaS कहा जाता है। इसके तहत तय समय सीमा के साथ लैपटॉप, फोन और डाटा को किराए पर लिया जा सकता है। सर्विस के तहत डाटा, लैपटॉप, फोन और अन्य डिवाइस रेंट पर दिया जाता है। ऐसे में स्टार्टअप या छोटी कंपनियों को फायदा मिल सकता है और वो रेंट पर डिवाइस को ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ