Airtel vs Jio vs Vi: हर दिन मिलेगा 3GB का फायदा, जानें किसका Recharge Plan सबसे सस्ता?

Airtel vs Jio vs Vi 3GB Daily Data Plans: आज हम आपको ऐसे रिचार्ज प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोजाना 3जीबी डाटा समेत कॉलिंग और SMS के बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं वीआई, एयरटेल और जियो में किसका प्लान सबसे सस्ता है?

Airtel vs Jio vs Vi 3GB Daily Data Plans

Airtel vs Jio vs Vi

विज्ञापन
विज्ञापन

आज हम आपको एयरटेल, जियो और वीआई के उन प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेली 3जीबी डाटा (3GB Daily Data Plans) के अलावा कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

Vodafone Idea: 3GB per Day plans & Benefits

वोडाफोन आइडिया द्वारा 5 अलग-अलग कीमतों के साथ प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जाते हैं, जो रोजाना 3जीबी डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अगर आप एक वीआई यूजर हैं और हर दिन 3जीबी डेटा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 359, 499, 601, 699 और 901 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं।इनमें 3 प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ है। जबकि, एक 56 दिन और 70 दिन की वैधता के साथ आते हैं।

Bharti Airtel: 3GB per Day plans & Benefits

विज्ञापन

एयरटेल की ओर से दो रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं, जिनके साथ रोजाना 3जीबी डाटा का फायदा मिलता है। 499 रुपये और 699 रुपये में आने वाले प्लान 28 दिन और 56 दिन की वैलिडिटी के साथ है। दोनों प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और ओटीपी बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता है।

विज्ञापन

Reliance Jio: 3GB per Day plans & Benefits

रिलायंस जियो हर दिन 3GB डाटा वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। कंपनी के पास 14 दिन, 28 दिन और 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान हैं। प्लान की कीमत 219 रुपये, 399 रुपये और 999 रुपये है। तीनों प्लान SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं।

किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?

हमने आपको डेली 3जीबी डाटा बेनिफिट वाले प्लानों के बारे में बताया है। वीआई अपने यूजर्स को रोजाना 3GB वाला शुरुआती प्लान 359 रुपये में देता है। जबकि, एयरटेल का 499 रुपये और जियो का 219 रुपये का रिचार्ज प्लान है। हालांकि, सभी की वैधता अलग-अलग हैं। ऐसे में आप खुद तय कर सकते हैं कि आपके लिए किसका प्लान सबसे सस्ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ