आरबीआई ने 3 जनवरी से लागू होने वाले नए नियम को टाला, बैंकों से 3 घंटे में होना था चेक क्लियर?

RBI postponed new rule: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सिर्फ 3 घंटे में चेक क्लियर होने के नए नियम को बैंकों में 3 जनवरी 2026 से लागू होने से पहले टाल दिया है. नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा, तब तक चेक क्लीयरेंस की मौजूदा व्यवस्था लागू रहेगी. आरबीआई के फैसले से बैंकों और ग्राहकों को अस्थायी राहत मिली है.

RBI postponed new rule

RBI postponed new rule: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने चेक क्लीयरेंस से जुड़े एक अहम नियम को फिलहाल टाल दिया है. यह नया नियम 3 जनवरी 2026 से लागू होने वाला था, लेकिन अब इसे आगे की तारीख तक स्थगित कर दिया गया है. इस फैसले से बैंकों और ग्राहकों दोनों को अस्थायी राहत मिली है. बैंकों का कहना था कि सभी शाखाओं और सिस्टम को इस समय सीमा के अनुसार तैयार करने में अभी और वक्त चाहिए. आने वाले समय में नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. तब तक चेक क्लीयरेंस की मौजूदा व्यवस्था ही लागू रहेगी. RBI की ओर से साफ किया गया है कि यह योजना रद्द नहीं की गई है, बल्कि केवल स्थगित की गई है. RBI के इस कदम से बैंकों को तैयारी का अतिरिक्त समय मिलेगा और ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज करना था टार्गेट

दरअसल, RBI की इस योजना के तहत बैंकों को चेक की इमेज मिलने के बाद सिर्फ 3 घंटे के भीतर उसे मंजूर (अप्रूव) या खारिज (रिजेक्ट) करना जरूरी था. इस नियम का मकसद चेक क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज करना और धोखाधड़ी पर रोक लगाना था. इसके लिए एक नए फेज की शुरुआत की जानी थी, जिसमें पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से समयबद्ध बनाई गई थी. हालांकि, कुछ बैंकों ने इस नियम को लागू करने में तकनीकी और संचालन से जुड़ी दिक्कतें बताई थीं. इन्हीं कारणों को देखते हुए RBI ने इस नियम को फिलहाल टालने का फैसला लिया है.

चेक जमा करने के समय में भी बदलाव

आरबीआई ने बैंकों में चेक जमा करने का समय भी बदल दिया है. अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही चेक जमा करवाए जा सकेंगे. वहीं, बैंकों की ओर से चेक को कन्फर्म या रिजेक्ट करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे के बीच रहेगा. पहले इन चेकों को तीन घंटे में क्लीयर करने का नया नियम 03 जनवरी से लागू होने वाला था, जिसे आरबीआई ने अस्थाई तौर पर टाला है, ताकि बैंकों को अपनी तैयारी के लिए वक्त मिल सकेगा, सुविधा शुरू होने पर ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ