RBI Monetary Policy : महंगाई के मोर्च पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आम आदमी को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट (Repo Rate) को स्थिर रखा है। यानी आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलवा नहीं किया है। फिलहाल रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार है।

दरअसल आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक हर दो महीने में होती है। 6 जून से शुरू हुई RBI मौद्रिक नीति समिति की बैठक के तीसरे दिन आज RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसके नतीजों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। शक्तिकांत दास ने कहा कि CPI मुद्रास्फीति अभी भी हमारे 4 फीसदी लक्ष्य से ऊपर है और हमारे पूर्वानुमानों के अनुसार 2023-24 में इससे ऊपर रहेगी।

साथ ही उन्होंने कहा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.5 फीसदी रहने के आसार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एसडीएफ दर 6.25 फीसदी और सीमांत स्थायी सुविधा एवं बैंक दरें 6.75 फीसदी पर बनी हुई हैं।

आखिरी बार अप्रैल में हुई बैठक के बाद आरबीआई ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया था। आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि देश की इकोनॉमी में जारी रिकवरी को बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है । हालांकि उन्होंने इशारा किया था कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ