ओमान में हैं आज पीएम मोदी; भारत के 10000 रुपये में वहां क्या-क्या खरीद सकते हैं, क‍ितने द‍िन हो जाएगा गुजारा? जानें

Oman Currency Value: ओमान में भारत के 10 हजार रुपये कोई खास पर्चेजिंग पावर नहीं रखते हैं. यहां के 10000 रुपये वहीं स‍िर्फ 42 OMR के बराबर होते हैं.जान‍िये इस राश‍ि में आप ओमान में क‍ितने द‍िन गुजारा कर सकते हैं?

oman currency vs indian rupees

ओमान का 1 ओमानी रियाल की कीमत भारत में 236 रुपये होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं और जॉर्डन, इथियोपिया के बाद आज वे ओमान पहुंच गए हैं. बता दें क‍ि 8 साल बाद ये यात्रा हो रही है. इससे पहले दिसंबर 2023 में ओमान के सुल्तान भारत आए थे. ज‍िन्‍हें नहीं पता है, उन्‍हें बता दें क‍ि ओमान एक मुस्‍ल‍िम देश है और यहां की करेंसी दुन‍िया के सबसे ज्‍यादा वैल्‍यू रखने वाली मुद्राओं में से एक है. यहां तक क‍ि डॉलर भी इनके आगे कमजोर है. लाजमी है क‍ि इनकी करेंसी की वैल्यू, भारतीय रुपया के मुकाबले भी काफी ज्यादा होगी.

विज्ञापन

क‍ितनी है 1 ओमानी रियाल की कीमत?

1 ओमानी रियाल की कीमत जानकर आपको हैरानी हो सकती है. दरअसल, 1 ओमानी र‍ियाल, भारत के 236 रुपये के बराबर है. इसका मतलब ये है क‍ि अगर कोई भारतीय ओमान में भले ही कुछ हजार की नौकरी करता हो, उसकी सैलरी यहां लाखों में होगी. आइये जानते हैं क‍ि अगर आपके पास ओमान जाने के ल‍िए 10000 रुपये हैं, तो इतनी राश‍ि में आप ओमान में क‍ितने द‍िन गुजारा कर सकते हैं?

विज्ञापन

10000 रुपये क‍ितने द‍िन गुजारा होगा?

ओमान में 10000 रुपये यानी 42.29 ओमानी रियाल (OMR) में आप मुश्किल से 1 से 2 दिन ही गुजार सकते हैं. वो भी तब, अगर आप स्ट्रीट फूड (1-2 OMR/खाना) खाएं और मस्कट में मुफ्त घूमने वाली जगहों जैसी बहुत बजट-फ्रेंडली एक्टिविटीज पर ध्यान दें. क्योंकि ओमान में रहने और ट्रांसपोर्ट का खर्च महंगा है. बेसिक ट्रैवल के लिए भी हर द‍िन करीब $60 का खर्च हो जाता है. 42 OMR लगभग 110 USD/10,000 INR के बराबर है, जो मुश्किल से किसी बजट होटल या हॉस्टल में रहने की इजाजत देगा.

विज्ञापन

यानी कुल म‍िलाकर आप इस राश‍ि में एक पूरा, बहुत बिजी दिन मैनेज कर सकते हैं या शायद अगर आपको कोई शानदार हॉस्टल डील मिल जाए और आप सिर्फ स्ट्रीट फूड खाएं, तो दो दिन भी निकाल सकते हैं, लेकिन यह बहुत मुश्किल होगा. ज्‍यादा आरामदायक, यहां तक कि बजट-फ्रेंडली ट्रिप के लिए, आपको काफी ज्‍यादा पैसों की जरूरत होगी.

ओमानी रियाल की वैल्‍यू इतनी ज्‍यादा क्यों है?
दरअसल, ओमान की अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार होने के कारण यहां की अर्थव्यवस्था काफी स्थिर है. विदेशी मुद्रा भंडार भी काफी मजबूत है. ओमान की जनसंख्या कम. इसके ल‍िहाज से उनका प्रति व्यक्ति आय ज्यादा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ