Rupee at All Time Low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, डॉलर के मुकाबले 91.07 हुआ

भारतीय रुपये एक बार फ‍िर नए र‍िकॉर्ड न‍िचले स्‍तर पर पहुंच गया है. सोमवार के र‍िकॉर्ड को तोड़कर मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.07 पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे न्‍यूनतम स्‍तर है.

rupee at record low

रुपया एक बार फ‍िर र‍िकॉर्ड न‍िचले स्‍तर पर पहुंचा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बनी अनिश्चितता और विदेशी फंड के लगातार बाहर जाने के बीच मंगलवार को रुपया और कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और नीचे गिर गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.07 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया.सोमवार को रुपया 90.74 के नए ऑल-टाइम लो पर बंद हुआ था. करेंसी की ट्रेडिंग कमजोर शुरुआत के साथ हुई, यह सोमवार के 90.73 के बंद भाव के मुकाबले 0.1% नीचे 91.07 पर खुला, क्योंकि लगातार विदेशी फंड के बाहर जाने और ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितता का असर घरेलू करेंसी पर पड़ा.

विज्ञापन

क्‍यों कमजोर हो रहा है रुपया ?

फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, मार्केट में इंवेस्‍टर्स रिस्क से बचने की कोश‍िश कर रहे हैं. दूसरी ओर इंपोर्टर्स की तरफ से डॉलर की मजबूत डिमांड बनी हुई है. इसके कारण करेंसी कमजोर रही. भारत-अमेरिका ट्रेड डील की टाइमिंग और नतीजे को लेकर भी चिंताएं बढ़ने के कारण भी रुपया कमजोर है.

विज्ञापन

हालांकि‍ एक्‍सपर्ट मानते हैं क‍ि करेंसी के स्थिर होने की संभावना है क्योंकि नवंबर में ट्रेड डेफिसिट अक्टूबर के $41.64 बिलियन से घटकर $24.53 बिलियन हो गया है. इससे FIIs पर आगे और गिरावट की आशंका में बेचने का कुछ दबाव कम होगा. वहीं कुछ एक्‍सपर्ट ये मानते हैं क‍ि आने वाले समय में भी करेंसी पर दबाव बने रहने की संभावना है.

एशाई करेंसी में सबसे खराब परफॉर्मेंस

विज्ञापन

बता दें क‍ि सोमवार को सुबह इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 90.53 पर खुला था. ये ताजा गिरावट तब आई जब पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया पहले ही 17 पैसे गिरकर 90.49 पर बंद हुआ था, जो उस समय अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसका अब तक का सबसे निचला स्तर था.

आज एक बार फ‍िर भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया, जिससे यह एशियाई करेंसी में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गई. उम्मीद से बेहतर ट्रेड बैलेंस के आंकड़ों के बावजूद, रुपया संभल नहीं पाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ