PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार ने बंद की ये खास सुविधा, जानें क्या होगा असर
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। सबकुछ ठीक रहा है तो इस महीने के दूसरे या फिर तीसरे हफ्ते यानी दिवाली से पहले केंद्र सरकार किसानों खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है।
हालांकि इससे पहले ही सरकार ने किसान योजना को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके कारण कई किसानों के नाम योजना से कट सकते हैं। दरअसल अब कोई भी किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख सकता है। अब किसानों को स्टेटस देखने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य हो गया है।
इससे पहले किसान अपना आधार या फिर मोबाइल नंबर दोनों में से कुछ भी डाल कर अपना स्टेटस चेक कर सकते थे। इसके बाद ये नियम आया कि किसान मोबाइल नंबर से नहीं, बल्कि आधार नंबर से स्टेटस देख सकते हैं। अब नए नियम के तहत किसान आधार नंबर से नहीं, बल्कि मोबाइल नंबर से ही अपना स्टेटस देख पाएंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: