PM Kisan: इन क‍िसानों के खाते में देर से पहुंचेगी 2000 रुपये की क‍िस्‍त? जानें वजह

PM Kisan 21st Installment Date: पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त कुछ राज्‍यों में जारी कर दी गई है और कुछ राज्‍यों में क‍िसानों को इसका इंतजार है लेक‍िन 21वीं क‍िस्‍त कुछ क‍िसानों के खाते में देर से पहुंचेगी. यहां जान‍िये ऐसा क्‍यों होगा?

PM Kisan 21th Installment

PM Kisan 21st kist kab aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त क‍िसी भी वक्‍त जारी की जा सकती है. आपदा प्रभाव‍ित राज्‍यों, जैसे क‍ि पंजाब और उत्‍तराखंड में पहले ही क‍िसानों को 2000 रुपये की सहायता राश‍ि दी जा चुकी है.

विज्ञापन

लेक‍िन बहुत से राज्‍यों के क‍िसान अब भी 21वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं. हालांक‍ि इंतजार कर रहे क‍िसानों में कुछ क‍िसानों के खाते में 2000 रुपये आने में और देर लग सकती है. यहां जान‍िये क्‍यों ?

विज्ञापन

इन क‍िसानों के खाते में 2000 रुपये आने में हो सकती है देर:
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. जिन किसानों ने अभी तक अपनी जमीन का सत्यापन पूरा नहीं किया है, उन्हें अपनी किस्त मिलने में देरी हो सकती है. इसके अलावा, जिन किसानों का ई-केवाईसी अधूरा है या समय पर पूरा नहीं हुआ है, उन्हें यह किस्त नहीं मिलेगी. योजना के लिए अयोग्य पाए गए किसानों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे और गलत तरीके से प्राप्त धनराशि की वसूली भी की जा सकती है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसानों से करेंगे बातचीत
हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त जारी करने से पहले किसानों से बातचीत करेंगे. आमतौर पर, प्रधानमंत्री एक विशेष कार्यक्रम के जर‍िए राशि वितरित करते हैं और किसानों को संबोधित करते हैं. 21वीं किस्त नवंबर के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है, बशर्ते लाभार्थी किसानों ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हों.

विज्ञापन

बता दें क‍ि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जर‍िए हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त किसानों के खातों में भेजी जाती है. किसानों को बैंक या किसी बिचौलिए के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. सरकार यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजती है. अब तक लाखों किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ