Top 10 दुनिया के सबसे शक्तिशाली शहर कौन से हैं, देखें रैंकिंग; जानें भारत का कौन सा शहर है इसमें शामिल
Written By Vandana Bharti

Written By Vandana Bharti

Top 10 Most Powerful Cities 2025: आमतौर पर हम ताकत का अर्थ या तो पैसा समझते हैं या हथियार. लेकिन वास्तव में इसकी परिभाषा सिर्फ पैसा और हथियार नहीं है. बल्कि इसमें अर्थव्यवस्था,संस्कृति, इनोवेशन, कनेक्टिविटी और लोगों और बिजनेस को आकर्षित करने की क्षमता भी शामिल होती है.
ताकतवर देशों के बारे में आपने अक्सर पढ़ा और सुना होगा. लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे शक्तिशाली शहरों के बारे में जानते हैं, जो पूरी दुनिया को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं. हाल ही में ग्लोबल पावर सिटी इंडेक्स (Global Power City Index) जारी किया है, जिसमें दुनिया के उन शहरों का नाम है, जो इंफ्लुएंशियल पावर रखते हैं.
लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, लंदन 2025 के लिए दुनिया का सबसे आर्थिक रूप से प्रभावशाली शहर बनकर उभरा है, जिसने 85.49 का एग्रीगेट स्कोर मिला है. इसके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, न्यूयॉर्क ने 83.49 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उसकी निरंतर प्रमुखता दिखती है. तीसरे स्थान पर टोक्यो है, जो 82.59 के स्कोर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी महानगरीय अर्थव्यवस्था का दावा करता है.
दुनिया के सबसे ताकतवर शहर (Most Powerful Cities in the World)
लिस्ट में नहीं भारत का नाम:
टॉप 10 में भारत का एक भी शहर नहीं है. हालांकि सीईओ वर्ल्ड मैग्जीन की एक रिपोर्ट में नई दिल्ली को दुनिया के सबसे ताकतवर शहरों की सूची में 9वें स्थान पर रखा गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: