Bank Holidays: अक्टूबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? देखें पूरे महीने में छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays Latest Updates: अक्टूबर महीने में बैंक करीब 15 दिन बंद रहेंगे। कब और किस मौके पर बंद रहेंगे, इसकी सूची भी सामने आ गई है। इसलिए पैसे की जरूरत पड़ने पर या अन्य कोई काम होने पर बैंक जाने से पहले बैंक हॉलिडेज की लिस्ट जरूर देख लें।

October Bank Holidays

October Bank Holidays

October 2024 Bank Holidays List: अक्टूबर 2024 शुरू होने में एक दिन रह गया है और यह महीना बेहद खास है, क्योंकि इस महीने कई बड़े त्योहार हैं। सेलिब्रेशन, धार्मिक कार्य और शॉपिंग करने के मौके हैं। इस महीने लोगों को पैसे की भी काफी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए बैंक तक जाना पड़ सकता है, लेकिन बैंक जाने से पहले लोग यह जान लें कि अक्टूबर महीने में बैंक भी करीब 15 दिन बंद रहेंगे। जी हां, बैंक में छुट्टियों की डिटेल सामने आ गई है।

विज्ञापन

वैसे तो बैंकों ने ATM, क्रेडिट कार्ड और UPI सर्विसेज के जरिए पैसे का लेन-देन करने की सुविधा दी हुई है, लेकिन अगर ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ी और बैंक जाना पड़ा तो बैंकों की छुट्टी टेंशन खड़ी कर सकती है। अक्टूबर महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 4 रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अक्टूबर महीने के 31 दिनों में से किस राज्य में कब बैंक की छुट्टी रहेगी और कब बैंक खुले रहेंगे, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

बैंकों में अवकाशों की सूची

1 अक्टूबर- विधानसभा चुनाव मतदान के चलते जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
3 अक्टूबर- जयपुर में नवरात्रि उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
10 अक्टूबर- अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा, कोलकाता में बैंक दुर्गा पूजा के मौके पर बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर- दशहरा (महाष्टमी/महानवमी) पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
12 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ में दशहरा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर- रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा के मौके पर अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती और काति बिहू के कारण बेंगलुरु, गुवाहाटी, शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर- रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर- दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। विलय दिवस के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर- रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर- दिवाली, काली पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ