---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Aadhaar Card कितने रंग का? किसे कौन सा जारी, जानें किस कलर के क्या मायने

Aadhaar Card Types: भारत में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। जिसके इस्तेमाल के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। किसी भी परीक्षा में बैठने से पहले आधार को आवश्यक दस्तावेज के तौर पर रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आधार कितने रंग के होते हैं?

---विज्ञापन---

Aadhaar Card Types: पहचान के तौर पर भारत में आधार का होना जरूरी होता है। इसके बिना आपके बहुत से काम रुक सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड की तरह इसके भी अलग अलग रंग होते हैं? दरअसल, आधार का रंग आमतौर पर सफेद ही होता है, लेकिन इसके अलावा एक रंग का आधार कार्ड और बनता है जिसके बारे में  आपको पता होना चाहिए। आज आपको बताएंगे कि आधार कार्ड कितने रंग के होते हैं, और किन लोगों को लिए जारी किए जाते हैं?

कितने रंग के होते हैं आधार कार्ड?

किसी भी स्कूल कॉलेज में दाखिला लेना हो या किसी परीक्षा में बैठना हो तो उसके लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। राशन कार्ड की तरह आधार कार्ड भी अलग रंगों में आते हैं। UIDAI के मुताबिक, आधार दो रंग होते हैं। एक सफेद दूसरा नीला। आमतौर पर सफेद आधार कार्ड लोगों को जारी किया जाता है। नीले रंग का कार्ड बच्चों के लिए जारी किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Aadhar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम और पता? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

नीला आधार कार्ड

सफेद और नीला आधार कार्ड में भले ही देखने में रंग का अंतर हो, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग होता है। सफेद आधार कार्ड आमतौर पर हर किसी के पास होता है। वहीं नीला आधार कार्ड देखें तो ये सिर्फ बच्चों के लिए बनाया जाता है। इसको 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। इसके लिए बायोमेट्रिक की भी जरूरत नहीं होती है। जब तक बच्चा 15 साल का नहीं हो जाता उसके पहले इसमें बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या है बायोमेट्रिक?

नीला आधार कार्ड जारी करने के लिए बच्चे का बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाता है। इसके लिए सिर्फ उसकी तस्वीर से ही जानकारी ली जाती है। जब बच्चे की उम्र 15 साल हो जाए तब उसके लिए हाथों की उंगलियों, आंखों की पुतली और चेहरे का बायोमेट्रिक डाटा देना होता है। अगर ऐसा नहीं किया तो ये कार्ड अमान्य माना जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर मेरा आधार पर क्लिक करें। इसके बाद अपॉइंटमेंट लेकर, नए आधार पर क्लिक करें। वहां पर जो भी जानकारियां मांगी गई हो उसको भर दें। इसके बाद माता पिता का का नंबर और पता डालें। रजस्ट्रेशन करने के बाद किसी नजदीकी सेवा केंद्र पर जाकर अपॉइंटमेंट लें। जो तारीख मिली हो उस दिन बच्चे के साथ केंद्र पर जाएं। इस दौरान अपना आधार कार्ड, पता प्रमाण पत्र, और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और साथ लेकर जाएं। इसके बाद बच्चे का फोटो लिया जाएगा। प्रक्रिया के बाद फोन पर एक मैसेज आएगा, इसके 60 दिनों के अंदर बच्चे का नीला आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिव्यांगजन और बिना उंगलियों वाले लोग भी करा सकते हैं Aadhar Card अपडेट, जानें प्रोसेस

First published on: Sep 28, 2024 02:42 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola