गुड न्यूज! बढ़ गई सैलरी, केंद्र ने बढ़ाए न्यूनतम भत्ते, लाखों कर्मियों को मिलेगा फायदा

Central Govt Increases Minimum Wage Rates: केंद्र सरकार ने श्रमिकों को खास तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने श्रमिकों के वेरिएबल महंगाई भत्ता (VDA) में संशोधन किया जिसमें न्यूनतम वेतन दरों को बढ़ा दिया गया है।

Workers Salary

सांकेतिक फोटो

विज्ञापन

Central Govt Increases Minimum Wage Rates: केंद्र ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (Variable Dearness Allowance) में संशोधन करके असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसमें अकुशल (Unskilled), अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल कैटेगरी शामिल हैं। इन्हें भौगोलिक क्षेत्रों में श्रेणी A, B, और C में विभाजित किया गया है। न्यूनतम मजदूरी दरों में कौशल स्तरों के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है।

क्या है नया संशोधन?

केंद्र सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी की है, जो 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी। नई दरें लागू होने के बाद अकुशल श्रमिकों को अब हर महीने 20358 वेतन मिलेगा। जबकि अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल श्रमिकों का वेतन 22568, 24804 और 26,910 होगा। यहां देखें पूरी डिटेल।

विज्ञापन

Minimum Wage Rates

1- अकुशल श्रमिकों (जैसे निर्माण और सफाई में काम करने वाले) को अब हर दिन 783 रुपये (20358 महीना) मिलेंगे
2- अर्ध-कुशल श्रमिकों को हर दिन 868 रुपये (22568 महीना) मिलेंगे
2- कुशल श्रमिकों और क्लर्कों को हर दिन 954 रुपये (24804 महीना) मिलेंगे
3- उच्च कौशल वाले श्रमिक और सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को हर दिन 1035 रुपये  (26910 महीना) मिलेंगे

विज्ञापन

Central Govt Increases Minimum Wage Rates

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस समायोजन का उद्देश्य मजदूरों के जीवन को आसान बनाना है। केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के अंदर भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, स्वीपिंग, सफाई, हाउसकीपिंग, कृषि में लगे श्रमिकों को संशोधित मजदूरी दरों से फायदा होगा। ये नई मजदूरी दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। आपको बता दें कि इससे पहले संशोधन अप्रैल 2024 में किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राहत की खबर! DDA ने फ्लैट की अंतिम किश्त जमा करने की बढ़ाई तारीख

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ