दवाओं की पढ़ाई करते-करते कैसे बन गए एयरलाइन के मालिक, द‍िलचस्‍प है मोहम्‍मद हार‍िस की Al Hind Air शुरू करने की कहानी

Mohammed Haris Success Story: केरल के काल‍िकट में जन्‍म मोहम्‍मद हार‍िस ने इत‍िहास और अर्थशास्‍त्र में अपनी बीए ड‍िग्री लेने के बाद Pharmacology की पढ़ाई पूरी की. फ‍िर मोहम्‍मद हार‍िस एयरलाइन्‍स की लाइन में कैसे आ गए? जानें पूरी कहानी…

ALHIND

मोहम्‍मद हार‍िस की सफलता की कहानी

Mohammed Haris Success Story: भारत सरकार ने इस हफ्ते तीन क्षेत्रीय एयरलाइंस, शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया है. इससे घरेलू एविएशन मार्केट में ज्‍यादा कॉम्पिटिशन को बढ़ावा म‍िलेगा और अब घरेलू हवाई यात्राएं कम्‍परेट‍िवली सस्‍ती हो जाएंगी. इन तीन एयरलान्‍स में एक नाम अल ह‍िंद एयर का है, ज‍िसके माल‍िक हैं मोहम्‍मद हार‍िस. मोहम्‍मद हार‍िस (mohammed haris) का जन्‍म काल‍िकट में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स) में करने के बाद फार्माकोलॉजी की भी पढ़ाई की. जाह‍िर सी बात है क‍ि मोहम्‍मद हार‍िस मेड‍िकल के क्षेत्र में अपना कर‍ियर बनाना चाहते थे. लेक‍िन आज वो एक घरेलू एयरलाइन्‍स के माल‍िक हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको संभवत: यह जानकर हैरानी होगी क‍ि मोहम्‍मद हार‍िस की कंपनी , जो एयरलाइन्‍स शुरू करने जा रही है, वो एक बड़ा ग्लोबल नेटवर्क है. भारत के अलावा यह कंपनी सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत जैसे खाड़ी देशों में भी कारोबार करती है. इस कंपनी का कुल टर्नओवर 20000 करोड़ रुपये (mohammed haris alhind turnover) से ज्यादा है. आइये जानते हैं क‍ि मोहम्‍मद हार‍िस (mohammed haris success story) और उनकी कंपनी इस मुकाम पर कैसे पहुंचे?

कहां से की शुरुआत?

मोहम्मद हारिस का पूरा नाम मोहम्‍मद हार‍िस थट्टारथिल है. हार‍िस अभी अल हिंद ग्रुप ऑफ कंपनीज में डायरेक्टर और चेयरमैन-लेवल के लीडर हैं. लेक‍िन उनके कर‍ियर की शुरुआत इतनी बड़ी नहीं थी. ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई एक डिटेल्ड प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने टिकटिंग और टूर ऑपरेटर कंपनी से इसकी शुरुआत की थी. उनकी ड‍िग्री को देखकर ये अंदाजा तो लगाया जा सकता है क‍ि अपने शुरुआती दौ में हार‍िस इस बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज रहे होंगे क‍ि क्‍या करें और क्‍या नहीं. तभी उन्‍होंने पहले आर्ट्स से बीए की ड‍िग्री ली और फ‍िर फार्माकोलॉजी की पढ़ाई की.

विज्ञापन

लेक‍िन क‍िस्‍मत में कुछ और ल‍िखा था, इसल‍िए उन्‍होंने 1990 के दशक की शुरुआत में केरल में एक टिकटिंग और टूर ऑपरेटर कंपनी शुरू की, ज‍िसका नाम अलहिंद रखा. यानी आज जो कंपनी हवाई जहाज उड़ाने जा रही है, वह कभी ट‍िकट‍िंग और टूर ऑपरेट‍िंग कंपनी थी.

कुछ साल के भीतर ही यह कंपनी, ग्लोबल ट्रैवल कंपनी में बदल गई और साल 1995 तक ये मीडिल ईस्ट देशों में पहुंच गई. मोहम्‍मद हार‍िस ने धीरे-धीरे बीटूबी ब‍िजनेस शुरू क‍िया और इसके ल‍िए उन्‍होंने साल 2014 में अपना एक पोर्टल लॉन्च किया. इस पोर्टल पर फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग से लेकर वीजा सर्विसेज तक की सुविधाएं मौजूद हैं.

विज्ञापन

इसमें सफलता म‍िलने के 6 साल बाद 2020 में हार‍िस की अलह‍िंद कंपनी ने फ‍िनटेक , ट्रैवल जैसी सेवाएं देने के ल‍िए धनहिंद यूटिलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम का प्लेटफॉर्म शुरू क‍िया. और अब 5 साल बाद ये कंपनी, एयरलाइन्‍स की दुन‍िया में एंट्री कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ