Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन एक्टर के साथ-साथ इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने कई कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है। अभिषेक मोदी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। उनका कहना है कि इस पहल के चलते पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में जिस तरह का बदलाव आया है, उससे वह बेहद प्रभावित हैं और यह उनकी एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
खत्म हो गया वो दौर
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि जो मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित कर रहा है वह है भारत की कहानी। CNBC के साथ बातचीत में जूनियर बच्चन ने कहा कि पिछले पांच से छह सालों में भारत बहुत बदला है। भारत से निकलने वाली कंपनियां अब भारत के लिए काम कर रही हैं। मेक इन इंडिया मेरे लिए इसलिए बेहद प्रेरणादायक है, क्योंकि अब वह दौर समाप्त हो गया है जब हम खुद को कमतर समझते थे। आज, हम जो भी करते हैं, उसमें मार्केट लीडर हैं।
यह भी पढ़ें – Job Market: ऐसा क्या है इस रिपोर्ट में जो खिल गया PM Modi का चेहरा?
नया आत्मविश्वास और ऊर्जा
Vadham Tea और Naagin Hot Sauce जैसे कंज्यूमर ब्रांड में निवेश करने वाले अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्हें भारतीय बिजनेस लैंडस्केप में नया आत्मविश्वास और ऊर्जा नजर आती है। उन्होंने कहा कि यह नया जोश पिछले दशकों की मानसिकता के विपरीत है, जब प्रचलित धारणा यह थी कि सफल होने के लिए इनोवेशन विदेश से आना चाहिए। आज हम जो भी कर रहे हैं, उसमें मार्केट लीडर हैं और यह देखकर अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें – सबसे तेज ही नहीं, सबसे बड़ी छलांग भी लगाएगा भारत, IMF ने जारी किया GDP का खुश करने वाला अनुमान
पहले और अब में अंतर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बच्चन ने कहा कि एक समय था जब यह सोच थी कि यदि आप यूरोप या अमेरिका में नहीं पढ़ रहे हैं, तो आप सबसे आगे नहीं रह सकते। लेकिन अब मुझे लगता है कि स्थिति बदल चुकी है। बता दें कि अभिषेक ने रियल एस्टेट में भी काफी निवेश किया हुआ है। अभिषेक के पास मुंबई स्थित स्काईलार्क टॉवर में 5BHK अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 41.14 करोड़ रुपये बताई जाती है। कुछ वक्त पहले उन्होंने बोरिवली में 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी। दुबई के पॉश जुमेरिया इलाके में भी उन्होंने एक प्रॉपर्टी बनाई है।
यह भी पढ़ें – क्या है ‘Walking GDP’ और China क्यों कर रहा है इस पर फोकस?
SBI से भी होती है कमाई
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI भी अभिषेक बच्चन को हर महीने करीब 19 लाख रुपए का भुगतान करता है। अभिषेक को यह कमाई SBI की किसी स्कीम में निवेश से नहीं होती, बल्कि उनका बैंक के साथ एक अलग ही कनेक्शन है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने अपने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित आलीशान बंगले, अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को किराये पर दे रखा है। बच्चन फैमिली और बैंक के बीच यह लीज एग्रीमेंट 28 सितंबर, 2021 को हुआ था। एग्रीमेंट के तहत SBI द्वारा हर महीने 18.9 लाख रुपये का भुगतान अभिषेक बच्चन को किया जाता है।
संबंधित खबरें
GST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
2 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
7 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
9 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
11 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
12 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
13 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
13 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines