News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
QS World Future Skills Index: भारत भविष्य में मांग वाले कौशल के लिए दुनिया के सबसे तैयार जॉब मार्केट में शुमार है। हाल ही में जारी फ्यूचर स्किल इंडेक्स 2025 में भारत को कुल मिलाकर 25वें स्थान पर रखा गया है और इसे ‘फ्यूचर स्किल्स कंटेंडर’ माना गया है। इसके अलावा,’फ्यूचर ऑफ वर्क इंडिकेटर’ के तौर पर भी भारत की स्थिति मजबूत है। इस मामले में यह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
फ्यूचर स्किल इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां की युवा आबादी को भविष्य की जरूरतों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), डिजिटल, ग्रीन एनर्जी जैसे हाई डिमांड वाले क्षेत्रों के लिए सबसे योग्य पाया गया है। यह इंडेक्स स्किल फिट, एकेडमिक रेडीनेस, फ्यूचर ऑफ वर्क और आर्थिक बदलाव के आधार पर मूल्यांकन करता है कि कोई देश अंतर्राष्ट्रीय नौकरी बाजार की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए कितनी अच्छी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें – सबसे तेज ही नहीं, सबसे बड़ी छलांग भी लगाएगा भारत, IMF ने जारी किया GDP का खुश करने वाला अनुमान
QS इंडेक्स ने भारत की अपने कार्यबल में AI को एकीकृत करने की उल्लेखनीय तत्परता को उजागर किया है। लेटेस्ट क्यूएस रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको के साथ-साथ भारत को ‘डिजिटल भूमिकाओं में भर्ती के लिए सबसे अधिक तैयार’ देश के रूप में पहचाना गया है। क्यूएस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अश्विन फर्नांडिस का कहना है कि QS की रैंकिंग बताती है कि भारत की वर्कफोर्स आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें – World Bank को भारत पर भरोसा, ‘कोई नहीं है टक्कर में, तेजी से दौड़ेगी इकोनॉमी’
भारत की ओवरऑल रैंकिंग 25 रही है। क्यूएस ने जिन पैमानों पर यह रैंकिंग की, उनमें भारत स्किल फिट श्रेणी में 37वें, एकेडमिक रेडीनेस में 26वें और आर्थिक बदलाव श्रेणी में 40वें पायदान पर है। रिपोर्ट बताती है कि भारत AI का इस्तेमाल करने में दुनिया के कई देशों के से आगे है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भारत को सुधार करने की जरूरत है।
This is heartening to see!
Over the last decade, our Government has worked on strengthening our youth by equipping them with skills that enable them to become self-reliant and create wealth. We have also leveraged the power of technology to make India a hub for innovation and… https://t.co/0cFA4HSV4P
— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2025
क्यूएस के वाइस प्रेसिडेंट स्ट्रेटेजी और एनालिटिक्स मैटेओ क्वाक्वेरेली ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत की शानदार GDP ग्रोथ, विकसित होती अर्थव्यवस्था, युवा आबादी और स्टार्ट-अप संस्कृति, सभी देश को सफलता के मार्ग पर तेजी से आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 और 2030 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था प्रतिवर्ष औसतन 6.5% की रफ्तार से दौड़ सकती है, जिससे यह देश दुनिया भर की कई प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें – डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती सेहत से चिंतित नहीं हैं Raghuram Rajan, कारण भी बताया
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्यूचर स्किल इंडेक्स 2025 में भारत के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘यह देखकर खुशी होती है! पिछले दशक के दौरान हमारी सरकार ने युवाओं को ऐसे कौशल से लैस करके मजबूत बनाने पर काम किया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और पैसा कमा सकें। हमने भारत को इनोवेशन और एंटरप्राइज का केंद्र बनाने के लिए टेक्नोलॉजी की शक्ति का भी लाभ उठाया है।
यह भी पढ़ें – सुरक्षित रेल सफर के साथ-साथ आपकी कमाई भी करा सकता है रेलवे का ‘Kavach’, जानिए कैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।