News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Cyber Fraud : साइबर फ्रॉड के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। जालसाल लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई बार ऐसे लोगों के साथ भी साइबर फ्रॉड हो जाता है जो न तो कहीं KYC कराने जाते हैं और न ही किसी लिंक पर क्लिक करते हैं। ऐसे ही PAN कार्ड के साथ छेड़छाड़ करके जालसाज बैंक से लोन ले लेते हैं।
अगर कोई जालसाज किसी शख्स के पैन कार्ड पर लोन लेता है तो इसका पता तब चलता है जब उस शख्स के पास लोन न चुकाने पर बैंक का नोटिस आता है। इसके बाद कोर्ट-कचहरी के चक्कर शुरू हो जाते हैं। हालांकि मामला सामने के बाद जालसाज के खिलाफ केस दर्ज करा सकते हैं।
Guard Your Digital World: Be Cyber Safe! Learn to Spot Phishing Traps in Emails, Websites, Accounts, and Links. Stay Safe, Stay Informed, and Report Cyber Threats!#CyberSafeIndia #CyberAware #StayCyberWise #I4C #MHA #fraud #newsfeed pic.twitter.com/4UJL3EHhKO
— Cyber Dost (@Cyberdost) April 13, 2024
सिबिल स्कोर यानी क्रेडिट रिपोर्ट के जरिए आप पता कर सकते हैं कि किसी दूसरे शख्स ने आपके PAN का फर्जी इस्तेमाल करके लोन ले रखा है या नहीं। क्रेडिट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी होती है कि उस शख्स ने कहां से और कितना लोन ले रखा है। क्रेडिट रिपोर्ट में क्रेडिट स्कोर के अलावा आपका नाम, जन्मतिथि, पता, फोन नंबर, जॉब, लोन या क्रेडिट कार्ड के आवेदन की जानकारी आदि होती है।
यह भी पढ़ें : लिंक पर क्लिक करके अकाउंट में आ गए हैं पैसे तो खुश होने की जरूरत नहीं, यह रकम बन सकती है मुसीबत
अगर आपको पता चलता है कि किसी ने आपने PAN पर लोन ले रखा है तो सबसे पहले इसकी शिकायत उस बैंक से करें जहां से लोन लिया गया है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट eportal.incometax.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज कराएं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।