Life Certificate Submission: पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी! कर्मचारी अब कभी भी जमा कर सकेंगे 'जीवन प्रमाण पत्र', नया आदेश जारी
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Life Certificate Submission: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने घोषणा की है कि वह ईपीएस’95 पेंशनभोगियों को किसी भी समय अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अनुमति देगा। बताया गया कि ऐसी कोई जरूरी तारीख नहीं है कि जिससे पहले आपको पत्र जमा करना है। केवल जिस तारीख को आपने पिछले साल पत्र जमा किया था उसी के अनुसार, एक साल के अंदर कभी भी पत्र को जमा किया जा सकता है। यह पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करेगा।
एक पेंशनभोगी बिना किसी परेशानी के अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए इन उपर्युक्त स्थानों पर जा सकता है।
EPS-95 – कर्मचारी पेंशन योजना-1995 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत संगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना 1995 में शुरू की गई थी। इस योजना में हर महीने 1000 रुपये से 2000 रुपये के बीच एक निश्चित न्यूनतम पेंशन प्राप्त की जा सकती है।
इसके अलावा, इसमें कई अन्य सुविधाएं हैं जिनका लाभ उठाया जा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी को कम से कम 10 साल की सेवा पूरी करनी चाहिए, जिसमें लगातार सर्विस होना जरूरी नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: