Lakshadweep Tour Tips: लक्षद्वीप घूमने के लिए परमिट जरूरी, यहां से करें अप्लाई

Lakshadweep Tour Tips: लक्षद्वीप घूमने जाने वाले हैं तो प्रवेश परमिट (Lakshadweep Permit) के लिए अप्लाई करने का तरीका पहले जान लें।

how to apply for permit to visit lakshadweep

lakshdweep

Lakshadweep Tour Tips: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप की तस्वीरे साझा करने के बाद से ये जगह लोगों के बीच चर्चा की विषय बन गई है। लक्षद्वीप घूम कर आने के बाद भारत के पीएम मोदी ने जगह की तारीफ करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर तस्वीरें साझा की थी। इसके बाद कई प्रसिद्ध लोगों द्वारा भी लक्षद्वीप की बड़ाई की गई। ऐसे में कहीं न कहीं लोगों के बीच पिछले दिनों से लक्षद्वीप पर्यटन चर्चाओं में है।

विज्ञापन

अगर आप भी समुद्र तट पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और अपनी छुट्टियों को मजेदार बनाना चाहते हैं तो आप लक्षद्वीप जाना का प्लान कर सकते हैं, लेकिन यहां जाने से पहले आपके पास परमिट होना जरूरी है। जी हां, लक्षद्वीप घूमने (Lakshadweep Permit) के लिए परमिट का होना जरूरी है और आप इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अप्लाई भी कर सकते हैं। आइए परमिट के लिए अप्लाई करने का तरीका जानने से पहले ये जान लेते हैं कि परमिट की जरूरत किसे है?

विज्ञापन

लक्षद्वीप का परमिट लेना किन लोगों के लिए जरूरी?

लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए परमिट की जरूरत यहां के निवासियों और सरकारी अधिकारियों को नहीं होती है। हालांकि, इन सबके अलावा सभी के लिए लक्षद्वीप जाने के लिए पहले प्रवेश परमिट लेना जरूरी है। आप चाहें भारतीय नागरिक हो या फिर विदेशी, अगर लक्षद्वीप जाना है तो आपके पास एंट्री का परमिट होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ देखकर ही कैसे पहचानें कितने कैरेट का है गोल्ड?

लक्षद्वीप एंट्री परमिट के लिए जरूरी दस्तावेज?

  1. वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड- ID Proof
  2. हवाई टिकट या नाव बुकिंग टिकट- Travel Proof
  3. होटल बुकिंग की पुष्टि (Hotel Booking Confirmation)
  4. पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र (Police Clearance Certificate)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

कैसे मिलेगा लक्षद्वीप प्रवेश परमिट?

आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से लक्षद्वीप का प्रवेश परमिट (How to Get online Permit for Lakshadweep) हासिल कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन एक आसान तरीका है जिसे अपनाकर आप घर बैठे ही लक्षद्वीप का परमिट हासिल कर सकते हैं। बस इसके लिए ऊपर बताए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी और लक्षद्वीप के ePermit Portal पर जाकर लॉगिन करना होगा। आप चाहें तो वीडियो के जरिए भी लक्षद्वीप का परमिट हासिल करने का तरीका जान सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ