Gold Buying Tips: सिर्फ देखकर ही कैसे पहचानें कितने कैरेट का है गोल्ड?

Gold Buying Tips: आप जो सोना खरीद रहे हैं या खरीद चुके हैं वो पूरी तरह से शुद्ध है या नहीं? आइए इसके बारे में एक ट्रिक के जरिए बताते हैं।

gold purity calculator difference between 18k 20k 22k 24k gold Jewelry

gold purity

विज्ञापन

डायमेंड और चांदी की तुलना में सोना खरीदने वालों की लंबी लाइन है। हालांकि, सोने के आभूषणों को खरीदने के दौरान सभी के मन में ये शंका रहती है कि खरीदी जा रही ज्वेलरी असली है या नहीं? इसके अलावा कुछ लोगों को सोने के कैरेट को पहचाने में भी समस्या होती है।

विज्ञापन

अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सोना खरीदने के दौरान सिर्फ देखकर पहचाना चाहते हैं कि ये 18K,  22K और 24K का गोल्ड है तो इसके लिए कुछ ट्रिक को अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

गोल्ड खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

गोल्ड की खरीदारी के दौरान भले ही आप सामने वाले ज्वैलर पर कितना भी भरोसा करते हों या हर बार उन्हीं के विश्वास पर आंख बंद करके सोना खरीद लेते हों लेकिन कहीं ऐसा न हो कि आपके साथ कोई ठगी हो रही हो? या फिर आपको सस्ते दाम पर मिल रहा सोना असल में ही सस्ता हो यानी आपको कम कैरेट का सोना ज्यादा कैरेट का बताकर बेचा जा रहा हो और आप इससे अनजान हो, तो ऐसे में आपको पहले ही जानकारी होनी चाहिए कि किस तरह का गोल्ड पूरी तरह से शुद्ध होता है और जितनी कीमत आप चुका रहे हैं वो उतनी कीमत का है या नहीं।

विज्ञापन

कैसे देख कर ही पहचाने असली गोल्ड?

इसमें कोई दो राय नहीं है कि 24 कैरेट गोल्ड एक शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है। पूरी तरह से शुद्ध होने के कारण इसका आभूषण नहीं बन सकता है। अगर आपको लगता है कि 24k गोल्ड की ज्वेलरी बन सकती है तो आपकी भूल है। असल में 24k से कम में ही सोने की ज्वेलरी बन सकती है।

विज्ञापन

कैसे करें 18K,  22K या 24K की पहचान?

जैवलर की बातों में न आकार आप बस आभूषण में लिखे कोड का ध्यान दें। अगर 0.916 लिखा हुआ है तो इसका मतलब आभूषण 22K का है। वहीं, 0.833 लिखा है तो इसका मतलब सोना 20k का है। जबकि, 0.750 का मतलब 18k होता है। इस तरह से आप ये जान सकेंगे कि सोना कितना शुद्ध है।

आप वीडियो के जरिए इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ