Jeff Bezos की शादी पर होगा कितना खर्चा? Elon Musk ने भी कर डाला कमेंट

Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding: अमीरी में नंबर 2 की पोजीशन रखने वाले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने लॉरेन सांचेज के साथ शादी को लेकर किये जा रहे दावों पर बयान दिया है।

Amazon founder Jeff Bezos and his girlfriend Lauren Sanchez

अमेजन के संस्थापक Jeff Bezos अपनी गर्लफ्रेंड Lauren Sanchez के साथ (फोटो-एएनआई)

विज्ञापन

Jeff Bezos Marriage: बड़े लोगों की शादी में खर्चा भी बड़ा होता है। ऐसे में जब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Amazon Founder Jeff Bezos) की शादी की खबर सामने आई, तो इसमें होने वाले खर्चे पर भी बात चल निकली। दावा किया गया कि 28 दिसंबर को होने वाली इस शादी पर करीब 600 मिलियन डॉलर (5097 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च किए जाएंगे। अब जेफ बेजोस का इस मामले में बयान आया है।

क्या है वायरल खबर में?

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ने अपनी शादी को लेकर किए जा रहे दावे को पूरी तरह गलत करार दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है। मीडिया में हाल ही में खबर चली थी कि बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज (Lauren Sanchez) के साथ 28 दिसंबर को कोलोराडो में शादी करेंगे। इतना ही नहीं, इस शादी पर होने वाले खर्चे और मेहमानों के बारे में भी जानकारी दी गई। हालांकि, अब बेजोस ने ऐसी खबरों की असलियत खुद सबके सामने रख दी है।

विज्ञापन

सावधान रहने की सलाह

जेफ बेजोस का कहना है कि उनकी शादी को लेकर चल रहीं खबरें पूरी तरह से गलत हैं और ऐसा कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने आगे लिखा है, ‘एक पुरानी कहावत है, आप जो कुछ भी पढ़ते हैं, सब सही नहीं होता’। यह आज के समय में पहले से अधिक सच है। इसलिए सावधान रहें। बता दें कि 60 वर्षीय जेफ बेजोस ने काफी समय तक लॉरेन सांचेज को डेट करने के बाद सगाई की थी।

विज्ञापन

क्या बोले Elon Musk?

उधर, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने भी इस मामले में कमेंट किया है। उन्होंने बेजोस के पोस्ट पर अपने कमेंट में लिखा है, ‘मुझे उम्मीद है कि आप एक शानदार शादी करेंगे। यह जानकर अच्छा लगता है कि दुनिया में कहीं न कहीं एपिक इवेंट्स हो रहे हैं, भले ही कोई इसमें मौजूद हो या नहीं। इन इवेंट्स का होते रहना अच्छा है।

विज्ञापन

किसके पास, कितनी दौलत?

दोनों कारोबारियों की दौलत की बात करें, तो एलन मस्क 444 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उन्होंने इस साल अब तक 215 अरब डॉलर की कमाई की है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने से मस्क के दौलत का ग्राफ एकदम से खड़ा हो गया है। वहीं, नंबर 2 की पोजीशन वाले जेफ बेजोस के पास 244 अरब डॉलर के संपत्ति है। 2024 में अब तक उन्होंने 66.8 अरब डॉलर कमाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ