कल आएंगे इन 3 कंपनियों के IPO, शेयर मार्केट में निवेश का अच्छा मौका; जानें- क्या है प्राइस बैंड

Upcoming IPO May 2024 : शेयर मार्केट में इस महीने IPO की धूम मचने वाली है। पिछले महीने कई IPO ने निवेशकों की मौज कर दी थी। कल यानी सोमवार को 3 आईपीओ खुलेंगे। जो इन्वेस्टर IPO में निवेश करते हैं उनके लिए इनमें निवेश का अच्छा मौका है। जानें, इन IPO से जुड़ी पूरी डिटेल्स:

IPO

कल 3 कंपनियों के IPO आएंगे

Upcoming IPO May 2024 : कल यानी सोमवार को तीन कंपनियां अपने IPO (Initial Public Offering) शेयर मार्केट में ला रही हैं। इनमें Indegene Limited, Refractory Shapes Limited और Winsol Engineers Limited शामिल हैं। अगर आप IPO के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो कल इसके लिए पैसा तैयार रखें। पिछले महीने कई IPO ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। कुछ आईपीओ तो ऐसे रहे जिन्हें लिस्टिंग वाले दिन ही निवेश की गई रकम को दोगुना कर दिया है। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि इस महीने भी उन्हें IPO में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

विज्ञापन
IPO

कल 3 कंपनियों के IPO आएंगे

विज्ञापन

इन तीन कंपनियों के IPO आएंगे कल

1. Indegene Limited

यह कंपनी लिमिटेड लाइफ साइंस इंडस्ट्री के लिए डिजिटल सर्विस प्रदान करती है। यह ड्रग डिवेलपमेंट, क्लिनिकल ट्रायल्स, रेगुलेटरी सबमिशन्स, फार्माकोविजिलेंस, शिकायत प्रबंधन आदि में सहायता करती है। कंपनी IPO के जरिए 1,842 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने शेयर का प्राइज बैंड 430 से 452 रुपये रखा है। एक लॉट में 33 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 14,916 रुपये है। एक निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है। IPO की डिटेल्स इस प्रकार है:
IPO जारी होने की तारीख : 6 मई
IPO बंद होगा : 8 मई
अलॉटेमेंट : 9 मई
रिफंड : 10 मई
डीमैट में क्रेडिट : 10 मई
लिस्टिंग : 13 मई

2. Refractory Shapes Limited

यह कंपनी कई तरह की ईंट बनाने, सिरेमिल बॉल्स बनाने आदि में काम करती है। कंपनी IPO के जरिए 18.60 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए कंपनी 60 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी ने शेयर का प्राइज बैंड 27 से 31 रुपये रखा है। एक लॉट में 4000 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 1,24,000 रुपये है। एक निवेशक अधिकतम 1 लॉट ही बुक करा सकता है। IPO की डिटेल्स इस प्रकार है:
IPO जारी होने की तारीख : 6 मई
IPO बंद होगा : 9 मई
अलॉटेमेंट : 10 मई
रिफंड : 13 मई
डीमैट में क्रेडिट : 13 मई
लिस्टिंग : 14 मई

विज्ञापन

3. Winsol Engineers Limited

यह कंपनी कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम करती है। साथ ही सोलर और विंड पावर से जुड़ी फर्म को सर्विस प्रोवाइड कराती है। कंपनी IPO के जरिए 23.36 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए कंपनी फ्रेश 31.15 लाख शेयर जारी करेगी। कंपनी ने शेयर का प्राइज बैंड 71 से 75 रुपये रखा है। एक लॉट में 1600 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 1,20,000 रुपये है। एक निवेशक अधिकतम 1 लॉट ही बुक करा सकता है। IPO की डिटेल्स इस प्रकार है:
IPO जारी होने की तारीख : 6 मई
IPO बंद होगा : 9 मई
अलॉटेमेंट : 10 मई
रिफंड : 13 मई
डीमैट में क्रेडिट : 13 मई
लिस्टिंग : 14 मई

विज्ञापन

Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ