Multibagger Penny Stock : शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 50 लाख

Multibagger Penny Stock Spright Agro Ltd : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले काफी लोग पेनी स्टॉक में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसका कारण है कि उन्हें कम समय में जबरदस्त रिटर्न मिल जाता है। ऐसे ही एक पेनी स्टॉक ने एक साल में 5000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Multibagger Penny Stock

Multibagger Penny Stock Spright Agro Ltd

Multibagger Penny Stock : अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और पोर्टफोलियो में पेनी स्टॉक रखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। एक पेनी स्टॉक ने एक साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 या 2 लाख नहीं बल्कि पूरे 50 लाख रुपये बना दिया है। हम बात कर रहे हैं Spright Agro Ltd कंपनी के शेयर की। इस कंपनी के शेयर ने एक साल में 5091 फीसदी का रिटर्न दिया है।

करीब 35 रुपये है कीमत

इस कंपनी एक शेयर की कीमत अभी 35.30 रुपये है। एक साल पहले इस शेयर की कीमत मात्र 68 पैसे थी। अगर बात इसके 6 महीने के रिजल्ट की करें तो इतने समय में शेयर ने करीब 672 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर अप्रैल 2021 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। इसका लिस्टिंग प्राइज 36 पैसे था। ऐसे में देखा जाए तो कंपनी ने करीब 3 साल में 9705 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Multibagger Penny Stock

Multibagger Penny Stock Spright Agro Ltd

1800 करोड़ रुपये है कंपनी का मार्केट कैप

खेती से जुड़ी चीजों में बिजनेस करने वाली इस कंपनी का मार्केट कैप 1809 करोड़ रुपये है। मार्च में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू करीब 44 करोड़ रुपये था। कंपनी को नेट प्रॉफिट 5.78 करोड़ रुपये का हुआ था।

समझदारी से करें निवेश

पेनी स्टॉक में निवेश करना जोखिमभरा होता है। ये शेयर जितनी तेजी से बढ़ते हैं, उतनी ही तेजी से नीचे गिर जाते हैं। अगर आप पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो इनमें बहुत बढ़ी रकम खर्च न करें। इनमें निवेश करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • जब भी कोई पेनी स्टॉक गिर रहा हो और उस पर लोअर सर्किट लग रहा हो तो उसमें निवेश न करें।
  • किसी भी पेनी स्टॉक में निवेश से पहले कंपनी की फाइनेंशियल डिटेल्स और कंपनी के बारे में जान लेना चाहिए।
  • सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी पर भरोसा न करें और वहां बताए गए लालच में न आएं।
  • पेनी स्टॉक से समय-समय पर प्रॉफिट लेते रहें। इनसे निकलने के लिए एक समय फिक्स करें। प्रॉफिट लेकर निकल जाएं।
  • पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो लंबे समय के लिए न करें। शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करें।
  • पेनी स्टॉक में रिस्क का ध्यान रखें। ऐसे शेयर खरीदने से बचें जिनमें ज्यादा रिस्क हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ