भारत और अमेर‍िका के बीच जल्‍द पक्‍की होगी ट्रेड डील, क‍िसानों और मछुआरों पर रहेगा फोकस

अमेर‍िका के साथ इस ट्रेड डील का सील करने से पहले 6 बैठकें हो चुकी हैं. केंद्रीय मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि ये व्यापार समझौता तभी होगा जब वह निष्पक्ष और न्यायसंगतहोगा. भारत किसानों और मछुआरों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा.

piyush goyal (1)

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जल्‍द ही अच्‍छी खबर आ सकती है. वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे लेकर कुछ संकेत द‍िए हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि व्‍यापार समझौते को लेकर जल्द ही सकारात्मक घोषणा हो सकती है.

विज्ञापन

हालांक‍ि इसके साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि इस समझौते पर बात तभी बनेगी, जब यह न्यायसंगत, संतुलित और दोनों पक्षों के लिए समान रूप से लाभकारी हो. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि भारत के ल‍िए किसान और मछुआरे प्रायोर‍िटी हैं, इसल‍िए इस समझौते में इनके ह‍ितों की रक्षा करना उनकी प्राथम‍िकता रहेगी.

विज्ञापन

क‍िसान, मछुआरे और छोटे उद्योग प्रायोर‍िटी
गोयल, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में मौजूद थे, जहां उन्‍होंने कहा क‍ि भारत को किसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के हितों को देखना होगा. व्यापार समझौते के लिए बातचीत एक प्रक्रिया है, लेक‍िन एक राष्ट्र के रूप में हमारे क‍िसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के ह‍ितों को देखना भी हारी प्राथम‍िकता है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि भारत और अमेरिका के बीच इस ट्रेड डील को लेकर अब तक 6 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है. ल‍िहाजा ये माना जा रहा है क‍ि इस डील को लेकर जल्‍द ही अच्‍छी खबर आ सकती है.

विज्ञापन

व‍िदेशी न‍िवेश बढ़ाने के प्रयास
गोयल ने यह भी कहा क‍ि देश में रोजगार सृजन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ल‍िए वह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) को बढ़ाने के लिए स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं.

बता दें क‍ि FII और FDI के बढ़ने से न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्‍क‍ि रुपये को भी मजबूती म‍िलेगी. इससे मुद्रास्फीति को और कम करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ