How to Check EPFO Balance: अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं और आपको ये जानना है कि पिछले 5 सालों में जितने भी समय से आप उस कंपनी में काम कर रहे हैं, अब तक आपके EPF अकाउंट में कितने पैसे जमा हो गए हैं? आमतौर पर ये काम लोगों को बहुत मुश्किल लगता है और इसी वजह से वो कभी अपने सीए दोस्त का तो कभी किसी एक्सपर्ट का सहारा लेते हैं. कुछ लोग तो पीएफ बैलेंस जानने के लिए साइबर कैफे से भी मदद लेते हैं. लेकिन इन सभी तरीकों में आपके साथ फ्रॉड होने की आशंका बढ़ जाती है.
DA Hike: इन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर के लिए 10% बढ़ा DA, अगले महीने बढ़कर आएगी सैलरी
इसलिए आज हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें किसी एक्सपर्टीज की जरूरत नहीं है. बल्कि आप घर बैठे-बैठे खुद अपने मोबाइल पर पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. आइये आपको PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं:
8वां वेतन लागू होते ही चपरासी की सैलरी हो जाएगी 58500 रुपये! जल्द आने वाला है फैसला
मिस कॉल से बैलेंस जानें (सबसे आसान तरीका)
अगर आप बिना इंटरनेट के बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस कॉल दें. दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए आपके बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और आधार/पैन से लिंक होना चाहिए.
Ration Card New Rules: नियम बदले, अगर नहीं किया ये काम तो कट जाएगा नाम, जानें पूरी डिटेल
SMS के जरिए बैलेंस चेक करें
आप एक मैसेज भेजकर भी अपनी डिटेल मंगवा सकते हैं. इसके लिए आपको 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा. अगर आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो EPFOHO UAN HIN लिखें. यह सुविधा 10 भाषाओं में उपलब्ध है.
New Aadhaar App: नए आधार ऐप से घर बैठे मोबाइल नंबर होगा अपडेट, जानें धांसू फीचर्स, इस्तेमाल का तरीका
UMANG ऐप से पासबुक डाउनलोड करें
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उमंग (UMANG) ऐप सबसे सुरक्षित और सरकारी माध्यम है.
- UMANG ऐप डाउनलोड करें और रजिस्टर करें.
- ऐप में ‘EPFO’ सर्च करें और उस पर क्लिक करें.
- View Passbook ऑप्शन चुनें.
- अपना UAN डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
- अब आप अपनी पासबुक देख सकते हैं और उसे PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं.
EPFO पोर्टल से पासबुक कैसे निकालें?
अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सीधे पोर्टल पर जाएं:
- आधिकारिक वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in पर जाएं.
- अपना UAN और Password दर्ज कर लॉगिन करें.
- Select Member ID पर क्लिक करें.
- View Passbook पर क्लिक करते ही आपकी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी. यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
Railways fare Alert: रेलवे ने इन 10 ट्रेनों के किराए में किए बदलाव, चेक करें लिस्ट
बता दें कि इसके लिए आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिवेट होना चाहिए. मोबाइल नंबर ईपीएफओ रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए और आपके खाते की KYC (आधार, पैन और बैंक अकाउंट) पूरी होनी चाहिए.
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
4 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
6 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
7 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
8 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
10 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
10 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
10 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
11 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
12 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines