चुटक‍ियों में चेक कर सकते हैं PF बैलेंस, ऐसे डाउनलोड करें EPFO पासबुक

PF बैलेंस चेक करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. आज के समय में आपको अपनी जमा पूंजी देखने के लिए किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे सिर्फ एक मिस कॉल या एसएमएस से अपना बैलेंस जान सकते हैं.

pf balance kaise check hota hai

घर बैठे कैसे चेक करें अपना पीएफ अकाउंट बैलेंस, यहां जानें

विज्ञापन

How to Check EPFO Balance: अगर आप क‍िसी कंपनी में काम करते हैं और आपको ये जानना है क‍ि प‍िछले 5 सालों में ज‍ितने भी समय से आप उस कंपनी में काम कर रहे हैं, अब तक आपके EPF अकाउंट में क‍ितने पैसे जमा हो गए हैं? आमतौर पर ये काम लोगों को बहुत मुश्‍क‍िल लगता है और इसी वजह से वो कभी अपने सीए दोस्‍त का तो कभी क‍िसी एक्‍सपर्ट का सहारा लेते हैं. कुछ लोग तो पीएफ बैलेंस जानने के ल‍िए साइबर कैफे से भी मदद लेते हैं. लेक‍िन इन सभी तरीकों में आपके साथ फ्रॉड होने की आशंका बढ़ जाती है.

DA Hike: इन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर के लिए 10% बढ़ा DA, अगले महीने बढ़कर आएगी सैलरी

विज्ञापन

इसल‍िए आज हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं, ज‍िसमें क‍िसी एक्‍सपर्टीज की जरूरत नहीं है. बल्‍क‍ि आप घर बैठे-बैठे खुद अपने मोबाइल पर पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. आइये आपको PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं:

मिस कॉल से बैलेंस जानें (सबसे आसान तरीका)

अगर आप बिना इंटरनेट के बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस कॉल दें. दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए आपके बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और आधार/पैन से लिंक होना चाहिए.

विज्ञापन

SMS के जरिए बैलेंस चेक करें
आप एक मैसेज भेजकर भी अपनी डिटेल मंगवा सकते हैं. इसके ल‍िए आपको 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा. अगर आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो EPFOHO UAN HIN लिखें. यह सुविधा 10 भाषाओं में उपलब्ध है.

विज्ञापन

UMANG ऐप से पासबुक डाउनलोड करें
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उमंग (UMANG) ऐप सबसे सुरक्षित और सरकारी माध्यम है.

विज्ञापन
  • UMANG ऐप डाउनलोड करें और रजिस्टर करें.
  • ऐप में ‘EPFO’ सर्च करें और उस पर क्लिक करें.
  • View Passbook ऑप्‍शन चुनें.
  • अपना UAN डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
  • अब आप अपनी पासबुक देख सकते हैं और उसे PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Land Registration New Rule: जमीन रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, इन 13 चीजों के बि‍ना नहीं हो पाएगी रज‍िस्‍ट्री

EPFO पोर्टल से पासबुक कैसे निकालें?
अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सीधे पोर्टल पर जाएं:

विज्ञापन
  • आधिकारिक वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in पर जाएं.
  • अपना UAN और Password दर्ज कर लॉगिन करें.
  • Select Member ID पर क्लिक करें.
  • View Passbook पर क्लिक करते ही आपकी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी. यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Railways fare Alert: रेलवे ने इन 10 ट्रेनों के क‍िराए में क‍िए बदलाव, चेक करें ल‍िस्‍ट

बता दें क‍ि इसके ल‍िए आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिवेट होना चाहिए. मोबाइल नंबर ईपीएफओ रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए और आपके खाते की KYC (आधार, पैन और बैंक अकाउंट) पूरी होनी चाहिए.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ