Nitin Arora
Read More
Holidays in September: हर महीना कई सारी छुट्टियां लेकर आता है। वैसे तो दफ्तरों व बैंकों में हर हफ्ते छुट्टी होती ही हैं, लेकिन इनके अलावा भी त्योहार या फिर अन्य किन्हीं कारणों से भी छुट्टी रहती हैं। ऐसे ही सितंबर में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 16 दिन तक बंद रहेंगे। यहां यह साफ कर दें कि राज्यों व उन्हें त्योहारों की तारीखों को लेकर छुट्टियों के दिन अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि, हम यहां उन लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं, जिन्हें एक लंबा वीकेंड चाहिए होता है। साथ ही वे लोग भी ध्यान दें, जिन्हें बैंकों का काम रहता है।
दरअसल, इस महीने कई लंबी वीकेंड छुट्टियां आपको मिलने वाली है। कहने का मतलब यह कि जैसे बैंक शनिवार और रविवार को तो बंद रहते ही हैं, अब उसमें किसी कारण गुरुवार और शुक्रवार भी छुट्टी हो जाए तो हो गया ना एक बड़ा अवकाश?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय की जाती हैं।
सितंबर महीने में 16 बैंकों की छुट्टियां हैं। पहली छुट्टी बुधवार, 06 सितंबर को जन्माष्टमी से शुरू होगी और गुरुवार, 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद जैसी अन्य छुट्टियां रहेंगी। साथ ही यहां यह भी बता दें कि हर राज्य में सभी त्योहारों को लेकर छुट्टी होगी, इस बात को स्पष्ट नहीं किया जा सकता या फिर तारीखों में भी बदलाव हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।