HDFC बैंक के ग्राहकों को झटका, महंगी हो गईं EMI
HDFC बैंक के इस कदम से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। EMI से लेकर सभी लोन महंगे हो जाएंगे।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
HDFC Bank MCLR Rate: दिवाली से ठीक पहले HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दे दिया है। बैंक ने मार्जिन कॉस्ट आफ फंड्स बेस्ट लैंडिंग यानी एमसीएलआर की रेट 0.05% से बढ़ा दी है। ऐसे में होम लोन से लेकर पर्सनल लोन और ऑटो लोन तक महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही अभी चल रही EMI भी महंगी हो जाएगी। आपको बताते चलें HDFC बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, इसका असर करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा।
HDFC Bank ने दिवाली से पहले दिया झटका, MCLR बढ़ाया, ग्राहकों की जेब पर बढ़ा EMI का बोझ#HDFCBank #MCLR #HDFChttps://t.co/StyzasR6zz
— Zee Business (@ZeeBusiness) November 7, 2023
MCLR रेट की बात करें तो आज के दिन से पहले यह रेट 8.60 फीसदी हुआ करती थी, जो अब 8.65 फीसदी हो गई है। वहीं 3 साल के लिए एमसीएलआर रेट 9.25 फीसदी से लेकर 9.30 फ़ीसदी हो गई है। जहां तक 1 साल की एमसीएलआर रेट की बात करें वह 9.20 पर समान बनी हुई है।
यह बढ़ाई गईं दरें 7 नवंबर 2023 से सभी ग्राहकों के लिए लागू हो गईं हैं। अब आपको बताते हैं कि एमसीएलआर रेट होता क्या है। दरअसल यह वो मिनिमम इंटरेस्ट रेट होती है, जिसके नीचे कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को लोन नहीं देता है। हर एक महीने, 3 महीने और 2 साल बाद एमसीएलआर रेट बैंक को बतानी होती है।
ये बड़ा बदलाव तक किया गया है जब आरबीआई पिछले चार बार से अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट को सामान बनाए हुए है। उम्मीद की जा रही थी कि HDFC बैंक भी अपनी एमसीएलआर रेट को चेंज नहीं करेगा, इसलिए बैंक की यह बढ़ोतरी ग्राहकों के लिए किसी बड़े झटके से काम नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: