सरकार ने आखिरकार इन कार मालिकों को दी CNG किट लगाने की अनुमति, डीजल कारों के लिए भी राहत!

सरकार ने आखिरकार इन कार मालिकों को दी CNG किट लगाने की अनुमति, डीजल कारों के लिए भी राहत!

नई दिल्ली: नए कार मालिक अब अपने पेट्रोल और डीजल वाहनों में सीएनजी और एलपीजी किट लगा सकेंगे। एक नई सरकारी अधिसूचना के अनुसार, BS-VI एमिशन मानदंडों के अनुरूप इंजन वाली कारें अब CNG और LPG किट को रेट्रोफिट करा सकती हैं। अब तक, ऐसे संशोधनों की अनुमति केवल उन वाहनों में है जो BS-IV एमिशन मानदंडों के अनुरूप हैं। यानी अब BS4 के अलावा BS6 में भी CNG लगवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘मंत्रालय ने बीएस (भारत स्टेज) -6 पेट्रोल वाहनों पर सीएनजी और एलपीजी किट के रेट्रोफिटमेंट और 3.5 टन से कम BS6 वाहन के मामले में डीजल इंजन को सीएनजी या एलपीजी इंजन के साथ रिप्लेस करने के लिए अधिसूचित किया है।’

विज्ञापन

अधिसूचना ने रेट्रोफिटमेंट किट के लिए टाइप अप्रूवल जरूरतों को भी तय किया है। मंत्रालय ने कहा कि अधिसूचना हितधारकों के परामर्श से तैयार की गई है। सीएनजी एक पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है और पेट्रोल और डीजल इंजन की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन, पार्टिकुलेट मैटर और धुएं के उत्सर्जन स्तर को कम करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ