EPFO: 7 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी मोदी सरकार
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स (EPFO Account Holders) के लिए खुशखबरी है। पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक पीएफ की गणना हो चुकी है। बताया जा रहा है इस बार 8.1 फीसदी के हिसाब से पीएफ का ब्याज (PF Interest) खाते में आएगा।
खबरों के मुताबिक, आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा सितंबर महीने के अंत तक ट्रांसफर किया जा सकता है। फिलहाल ईपीएफओ ने ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने की तारीख का तो ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले महीने के अंत तक आपके एकाउंट में पैसा आ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएफ पर ब्याज की गणना हो चुकी है।
इससे पहले आप अपने पीएफ अकाउंट का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आप अपने PF Account का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आसानी से नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है उस रजिस्टर नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल से कर सकते हैं। इसके तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी।
इसके अलावे आप SMS के जरिए भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। ईपीएफओ में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN भेजना होगा है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना पड़ता है।
आप उमंग ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप में EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें। इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: