Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

सोने-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे, देखें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों के ताजा भाव

आज 19 फरवरी 2026 को भारत में सोना और चांदी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ग्लोबल डिमांड और मुद्रास्फीति के दबाव के कारण सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी के दाम पिछले कुछ दिनों से गिरावट के बाद स्थिर हैं.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Feb 19, 2026 10:46 IST
Gold Silver Prices

भारत में 19 फरवरी 2026 को सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 15,961 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 14,134 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट (MCX) में भी यानी 19 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है, वहीं सोना लगभग अपने पुराने स्तर के आसपास ही बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में जारी भारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजरें अब अगले रुझान पर टिकी हैं।

गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति ग्राम)

---विज्ञापन---

दिल्ली:
24 कैरेट सोना: 15,434 रुपये
22 कैरेट सोना: 14,149 रुपये

मुंबई:
24 कैरेट सोना: 15,419 रुपये
22 कैरेट सोना: 14,134 रुपये

---विज्ञापन---

कोलकाता:
24 कैरेट सोना: 15,419 रुपये
22 कैरेट सोना: 14,134 रुपये

चेन्नई:
24 कैरेट सोना: 15,621 रुपये
22 कैरेट सोना: 14,319 रुपये

चांदी के भाव (प्रति किलोग्राम)

दिल्ली: 2,54,900 रुपये (या प्रति 10 ग्राम 2,549 रुपये)
मुंबई: 2,54,900 रुपये (या प्रति 10 ग्राम 2,549 रुपये)
कोलकाता: 2,54,900 रुपये (या प्रति 10 ग्राम 2,549 रुपये)
चेन्नई: 2,59,900 रुपए (या प्रति 10 ग्राम 2,599 रुपये)

10:46 (IST) 19 Feb 2026
दिल्ली के सर्राफा बाजार की ताजा कीमतें

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी की बात करें तो यहां 1 किलो चांदी 2,42,760 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है.

09:26 (IST) 19 Feb 2026
सोने और चांदी के निवेशकों के लिए अहम फैसला

MCX ने सोने और चांदी के निवेशकों के लिए अहम फैसला लिया है। एक्सचेंज ने आज (गुरुवार) से गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स पर लगने वाले एडिशनल मार्जिन (अतिरिक्त शुल्क) को हटाने का ऐलान किया है।

09:23 (IST) 19 Feb 2026
MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट

MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट है. मार्च डिलीवरी वाली चांदी 1,700 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई है और 2.42 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रही है. वहीं सोना 74 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,687 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

First published on: Feb 19, 2026 09:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.