Gold Silver Price Update: बजट के बाद सोने ने बनाया महंगाई का नया रिकॉर्ड
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Silver Price Update: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे सोना खरीदारों को Budget 2023 से बड़ा झटका लगा है। बजट में गोल्ड कंपोनेंट और सिल्वर प्रोडक्ट्स की इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया गया है। बजट के ऐलान के बाद सोने के दाम 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गए हैं तो चांदी की कीमत 70000 रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई है। इसके साथ ही सोना ने आज एकबार फिर महंगाई का नया रिकॉर्ड बना डाला। सोना महंगाई के अपने 57362 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 57910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
बजट के बाद इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत (Gold Silver Price Update) में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। बुधवार को सोना 1145 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 1145 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर 57910 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकने लगा। यह सोना का अबतक का सबसे महंगा सस्तर है। वहीं चांदी चढ़कर 67671 प्रति किलो की दर के स्तर पर बंद हुई।
इससे पहले मंगलवार (Gold Silver Price Update) को सोना 214 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 478 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोने 56865 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67671 प्रति किलो की दर पर बिकने लगी थी।
इससे पहले सोमवार (Gold Silver Price Update) को सोना 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 43 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोने 57079 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 68149 प्रति किलो की दर पर बिकने लगी थी।
इस तरह 1 February 2023 बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 1145 रुपया महंगा होकर 57910 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1041 रुपया उछलकर होकर 57678 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 958 रुपया चढ़कर 53046 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 784 रुपया महंगा होकर 43433 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 611 रुपया सस्ता होकर 33266 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस तरह सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 548 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा तो चांदी करीब 10535 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही। गौरतलब है कि इससे पहले सोने ने 24 जनवरी 2023 को अपने दाम के उच्चतम का रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन सोना 57,362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
दरअसल खरमास खत्म होने और मकर संक्रांति के बाद एकबार फिर देश में शादी व्याह समेत तमाम शुभ कार्यों शुरू हो गया है। ऐसे में सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: