शुक्रवार को ये था सोना और चांदी का रेट
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 425 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60191 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 695 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा 60616 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 646 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 74773 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी 1644 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 75419 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 425 रुपया सस्ता होकर 60191 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 423 रुपया सस्ता होकर 59950 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 389 रुपया सस्ता होकर 55135 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 319 रुपया सस्ता होकर 45143 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 248 रुपया सस्ता होकर 35212 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 700 रुपये और चांदी 5200 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 689 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 5 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5207 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए
www.ibja.co या
ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।