Gold Price Update: सोना खरीदारी की चमकी किस्मत, बजट पहले लुढ़का गया सोना और चांदी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: आज देश का आम बजट पेश होने वाला है और इससे पहले सोने और चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से सोना और चांदी के दाम में जारी बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद एकबार फिर सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े से नीचे आ गया है।
इस गिरावट के सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 214 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56865 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57079 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 478 रुपये की गिरावट के साथ 7671 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 43 रुपये की गिरावट के साथ 68149 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 214 रुपया सस्ता होकर 56865 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 213 रुपया सस्ता होकर 56637 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 196 रुपया सस्ता होकर 52088 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 160 रुपया सस्ता होकर 42649 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 125 रुपया सस्ता होकर 33266 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 497 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 24 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12309 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: